haribhoomi hindi news
राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर आईपीएल 2026 के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान डगआउट में फोन इस्तेमाल करने पर बीसीसीआई उन पर कड़ी कार्रवाई कर सकता है।

IPL 2026 में रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स (RR) का शानदार सफर जारी है। टीम ने अब तक खेले अपने चारों मैचों में जीत दर्ज की है। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मिली हालिया जीत के बाद टीम के मैनेजर रोमी भिंडर विवादों में घिर गए हैं। मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर बीसीसीआई उन पर एक्शन लेने की तैयारी में है।

नियमों के उल्लंघन का तस्वीर वायरल
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोमी भिंडर डगआउट में वैभव सूर्यवंशी के बगल में बैठकर मोबाइल फोन चलाते नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई (BCCI) के नियमों के अनुसार, मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसे 'प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया' (PMOA) प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना जा रहा है।

Romi Bhinder dugout phone use Image
डगआउट में फोन चलाते हुए RR मैनेजर रोमी भिंडर।

बीसीसीआई दे सकता है सख्त सजा
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ बीसीसीआई अधिकारी ने पुष्टि की है कि भिंडर ने प्रोटोकॉल तोड़ा है। उन्होंने बताया कि टीम मैनेजर ड्रेसिंग रूम में फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन डगआउट में इसकी अनुमति बिल्कुल नहीं है। अब मैच रेफरी और एंटी करप्शन यूनिट (ACU) की रिपोर्ट के आधार पर उन पर जुर्माना या मैच बैन लगाया जा सकता है।

शानदार फॉर्म में है राजस्थान रॉयल्स
इस विवाद के बीच राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन मैदान पर लाजवाब रहा है। आरसीबी को हराने के बाद अब टीम का अगला मुकाबला आज, 12 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होने वाला है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान की टीम अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखने की कोशिश करेगी, जबकि हैदराबाद की टीम अपनी स्थिति सुधारने के इरादे से उतरेगी।

मैनेजर पर लटकी कार्रवाई की तलवार
आने वाले दिनों में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल (GC) इस मामले पर अंतिम फैसला लेगी। हालांकि यह चूक अनजाने में हुई हो सकती है, लेकिन सुरक्षा और नियमों की संवेदनशीलता को देखते हुए बोर्ड इसे हल्के में नहीं लेना चाहता। टीम मैनेजर और फ्रेंचाइजी दोनों को बीसीसीआई की ओर से नोटिस या चेतावनी मिलनी तय मानी जा रही है।

7