आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार जीत का खाता खोलते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई की जीत के असली हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच का रुख ही बदल दिया।
csk vs dc: मैच हाइलाइट्स
- चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 212/2 का बड़ा स्कोर बनाया
- संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर नाबाद 115 रन ठोके
- आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों में 59 रन की अहम पारी खेली
- दिल्ली कैपिटल्स 189 रन पर ऑलआउट
- ट्रिस्टन स्टब्स ने 60 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके
- जेमी ओवरटन ने 4/18 लेकर मैच का रुख पलटा
- CSK की IPL 2026 में पहली जीत
जीत के हीरो: संजू सैमसन
संजू सैमसन ने इस मुकाबले में जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने सिर्फ 56 गेंदों में नाबाद 115 रन ठोक दिए, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

You are looking at the first centurion of #TATAIPL 2026 🥳🤩
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
Moments to savour for Sanju Samson and #CSK 💛
Updates ▶️ https://t.co/BzGc6O65jX #KhelBindaas | #CSKvDC | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/VqzFTue09V
उनकी पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन कहीं भी लापरवाही नहीं दिखाई। जब टीम को बड़े स्कोर की जरूरत थी, तब उन्होंने एंकर की भूमिका भी निभाई और अंत में तेजी भी दिखाई। यह पारी न सिर्फ मैच जिताऊ थी, बल्कि टीम के आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई देने वाली साबित हुई।
5⃣9⃣(36) 🔥🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
Another top knock from Ayush Mhatre to set up the #CSK innings 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/BzGc6O65jX #TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvDC pic.twitter.com/cPJtxSupGR
टर्निंग पॉइंट्स
इस मुकाबले में कई ऐसे पल आए, जहां मैच ने करवट बदली। पहला बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा सैमसन और आयुष म्हात्रे के बीच 113 रनों की साझेदारी। इस पार्टनरशिप ने दिल्ली के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया और चेन्नई को 200+ स्कोर तक पहुंचाया।
दूसरा अहम मोमेंट दिल्ली की पारी के दौरान आया, जब सेट बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स का विकेट गिरा। स्टब्स 60 रन बनाकर अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन उनके आउट होते ही दिल्ली की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं।
तीसरा और सबसे निर्णायक टर्निंग पॉइंट रहा जेमी ओवरटन का स्पेल। उन्होंने 4 विकेट लेकर दिल्ली की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। खासकर मिडिल ओवर्स में उनके लगातार झटकों ने मैच पूरी तरह चेन्नई के पक्ष में कर दिया।
सरफराज चीता बन लपका Axar Patel का कैच
Worthy of watching on loooop! ➰
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
🎥 Sarfaraz Khan with a 𝗦𝗧𝗨𝗡𝗡𝗘𝗥 of a grab 🫴
Updates ▶️ https://t.co/BzGc6O65jX #TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvDC | @ChennaiIPL pic.twitter.com/ve2q6V6a5z
मैच का निष्कर्ष
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह जीत बेहद अहम रही, क्योंकि टीम लगातार हार के बाद दबाव में थी। इस जीत से न सिर्फ टीम का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि आने वाले मैचों के लिए एक मजबूत संदेश भी जाएगा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत साफ नजर आई।
कुल मिलाकर, यह मुकाबला संजू सैमसन की शानदार पारी और ओवरटन की घातक गेंदबाजी के नाम रहा, जिसने चेन्नई को यादगार जीत दिलाई।









