Vaibhav Sooryavanshi viral video: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ अपने बल्ले से ही नहीं, बल्कि अपने व्यवहार से भी लोगों का दिल जीत रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए मैच से पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वह टीम के कप्तान रियान पराग की मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आए।
यह सादगी और संस्कार से भरा हुआ पल फैंस को काफी पसंद आया। खास बात यह रही कि इस आशीर्वाद के बाद वैभव ने मैदान पर भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 26 गेंदों में 78 रन की धमाकेदार पारी खेली और टीम को एकतरफा जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
Vaibhav Sooryavanshi ने मैच से पहले रियान पराग की मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। ❤
— Sudhir Mishra 🇮🇳 (@Sudhir_mish) April 10, 2026
फिर RCB के खिलाफ ने मात्र 26 गेंद में 78 रन ठोक दिया, 8 चौके और 7 आसमानी छक्के जड़ दिया।
वैभव सूर्यवंशी भारत का उभरता हुआ सितारा है। pic.twitter.com/BdWnppFTAW
वैभव ने फिर जीता दिल
वैभव सूर्यवंशी का यह अंदाज बताता है कि वह सिर्फ एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि जमीन से जुड़े हुए इंसान भी हैं। इतनी कम उम्र में इस तरह की परिपक्वता और विनम्रता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
मैच से पहले लिया रियान की मां का आशीर्वाद
मैच के बाद कप्तान रियान पराग ने भी वैभव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वैभव एक सामान्य किशोर की तरह ही हैं, जिन्हें घूमना-फिरना और खाना पसंद है। पराग ने कहा, 'हर कोई उसे पसंद करता है। वह टीम में सबके साथ घुल-मिल जाता है। उसे बाहर जाना, खाना-पीना पसंद है और सबसे ज्यादा उसे बल्लेबाजी करना अच्छा लगता है।'
वैभव ने तूफानी पारी खेली
पराग ने आगे बताया कि टीम वैभव को सहज माहौल देने की कोशिश करती है, ताकि वह बिना किसी दबाव के खेल सकें। उन्होंने कहा कि अगर वैभव इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे, तो उन्हें हर वह चीज मिलेगी जो वह चाहते हैं।
वैभव सूर्यवंशी की यह कहानी एक तरह से नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन रही है। जहां एक ओर वह बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ निडर होकर खेल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अपने संस्कारों को भी नहीं भूल रहे हैं। आईपीएल जैसे बड़े मंच पर जहां हर खिलाड़ी पर प्रदर्शन का दबाव होता है, वहां वैभव का यह संतुलन काबिल-ए-तारीफ है। उनके खेल और व्यवहार दोनों ने उन्हें फैंस का फेवरेट बना दिया है।
कुल मिलाकर, वैभव सूर्यवंशी इस सीजन के सबसे चर्चित युवा सितारों में से एक बन चुके हैं। आने वाले मैचों में उनसे और भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।









