संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शराब के नशे में एक पिता ने अपने ही बेटे पर तीर चला दिया। गंभीर रूप से घायल युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है और उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरखीरी में रहने वाले पहाड़ी कोरवा दशरथ ने कथित रूप से शराब के नशे में अपने बेटे राजेश पर धनुष से तीर चला दिया। तीर सीधे युवक के पेट में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पिता ने बेटे पर तीर चला दिया। पेट में तीर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी। @SurgujaDist #Chhattisgarh #drunk #Sharab pic.twitter.com/p8JfJC3hqw
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 11, 2026
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अंबिकापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)










