Virat kohli Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का नाम इस वक्त हर क्रिकेट फैन की जुबान पर है। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा ओपनर ने जिस अंदाज में टूर्नामेंट की शुरुआत की, उसने सबको हैरान कर दिया। महज 15 साल की उम्र में उनका खेल किसी अनुभवी बल्लेबाज जैसा नजर आ रहा।
वैभव की इस शानदार फॉर्म पर अब क्रिकेट के दिग्गज भी मुहर लगा रहे। आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद विराट कोहली ने वैभव के लिए एक खास मैसेज लिखा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। कोहली ने राजस्थान रॉयल्स की कैप पर लिखा- 'डियर वैभव, वेल डन।' यह छोटा सा मैसेज युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा।
Player of the Match ✅
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 10, 2026
Orange Cap ✅
An autograph from Kohli 🐐✅
Good night to everyone and remember to keep believing in yourself no matter what 💗 pic.twitter.com/Up2BZuYObM
दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने बेखौफ बल्लेबाजी की। पावरप्ले में उन्होंने अनुभवी गेंदबाजों जैसे भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड पर हमला बोल दिया। आमतौर पर नए बल्लेबाज इन गेंदबाजों के सामने संभलकर खेलते हैं लेकिन वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।
A job well done with a long road ahead! 💗 pic.twitter.com/tymVTrdeqK
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 11, 2026
202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स को मजबूत शुरुआत मिली और टीम ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया। कप्तान रियान पराग की अगुआई में टीम ने 12 गेंद पहले ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह राजस्थान की लगातार चौथी जीत रही, जिससे टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर मजबूत स्थिति में पहुंच गई।
वैभव सूर्यवंशी की इस पारी का असर उनके आंकड़ों में भी साफ दिख रहा। उन्होंने सिर्फ 4 मैचों में 200 रन बना लिए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली।
वैभव की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। एक युवा खिलाड़ी, जो बिना किसी दबाव के बड़े-बड़े गेंदबाजों पर हावी हो रहा, और फिर उसे खुद विराट कोहली से सराहना मिलती है-यह किसी सपने जैसा है। अगर यही फॉर्म जारी रहा, तो वैभव सूर्यवंशी इस सीजन के सबसे बड़े स्टार बन सकते हैं और भारतीय क्रिकेट को एक नया चमकता हुआ सितारा मिल सकता है।








