haribhoomi hindi news
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में 14 अप्रैल को लॉन्च होगा। यह 15 हजार से कम कीमत में पेश किया जा सकता है, जिसमें 7000mAh Titan Battery, 144Hz डिस्प्ले और कई खास फीचर्स मिलेंगे।

Realme भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Narzo 100 Lite 5G को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने ऐलान किया है कि यह हैंडसेट 14 अप्रैल को पेश किया जाएगा। यह बजट 5G लाइनअप में आएगा। इस बार फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे Realme “Titan Battery” कह रहा है। 

कंपनी के अनुसार, यह बैटरी लगभग छह साल तक अपनी हेल्थ बनाए रखने के लिए डिज़ाइन की गई है। साथ ही, इसमें रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे आप दूसरे डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। आइए अब इसकी कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से जानें।  

Realme Narzo 100 Lite 5G के फीचर्स  
Realme Narzo 100 Lite 5G फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करेगा और इसमें 5300mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। Realme का कहना है कि यह डिवाइस चार साल तक स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए ट्यून किया गया है। 

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.9-इंच का LCD स्क्रीन मिलेगा, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी, जिससे स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी मिलेगी। डिजाइन की बात करें तो Narzo 100 Lite 5G Thunder Black और Frost Silver कलर ऑप्शन्स में आएगा। फोन के बैक पैनल पर टेक्सचर्ड फिनिश के साथ वर्टिकल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है। इसमें 13MP का रियर कैमरा होगा। 

साथ ही, यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आएगा, जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाव देता है, और Armorshell प्रोटेक्शन भी मिलेगा जिससे डिवाइस ज्यादा मजबूत बनेगा। लॉन्च के बाद यह फोन Amazon India, Realme की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

पहले आई लीक रिपोर्ट्स में भी इन फीचर्स का जिक्र किया गया था। फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा, 7000mAh बैटरी और बायपास चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। स्टोरेज ऑप्शन्स में 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट शामिल हो सकते हैं। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत ₹13,000 से कम हो सकती है और टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग ₹15,000 तक जा सकती है।

7