haribhoomi hindi news
हैदराबाद में एक 24 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली। युवती की मौत के पीछे की वजह जानकर हर कोई दंग है। युवती को उसके ही एक रिश्तेदार ने शादी से इनकार करने पर जबरन HIV पॉजिटिव खून का इंजेक्शन लगा दिया था, जिससे वह गहरे सदमे में थी।

हैदराबाद के पोचारम आईटी कॉरिडोर इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय युवती की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना 11 मार्च को शुरू हुई थी। आरोपी मनोहर और पीड़िता आपस में रिश्तेदार हैं और परिवार वाले दोनों की शादी कराना चाहते थे।

लेकिन जब युवती ने मनोहर से शादी करने से इनकार कर दिया, तो मनोहर गुस्से से पागल हो गया। उसने जबरन युवती के घर में घुसकर उसे HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया।

सामाजिक कलंक और मानसिक तनाव 
इंजेक्शन लगाए जाने के बाद जब युवती के माता-पिता ने मनोहर के परिवार की जांच करवाई, तो पता चला कि मनोहर के माता-पिता पहले से ही HIV पॉजिटिव थे। जांच में मनोहर भी पॉजिटिव पाया गया। इस खुलासे के बाद युवती बुरी तरह टूट गई।

पोचारम आईटी कॉरिडोर के पुलिस इंस्पेक्टर के मुताबिक, महिला गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही थी। उसे डर था कि समाज उसे किस नजर से देखेगा। इसी सामाजिक कलंक और भावनात्मक आघात से लड़ते हुए आखिरकार शुक्रवार को उसने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।

आरोपी मनोहर गिरफ्तार, जांच जारी 
घटना के एक महीने बाद जब युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया, तो पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी मनोहर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मनोहर ने बदले की भावना से युवती को संक्रमित किया था।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस साजिश में मनोहर के परिवार का भी हाथ था।

एक्सपर्ट की राय: HIV का मनोवैज्ञानिक डर

मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि इस मामले में शारीरिक बीमारी से ज्यादा 'मनोवैज्ञानिक संक्रमण' ने युवती की जान ली। समाज में HIV को लेकर फैली भ्रांतियां और इसे एक 'कलंक' की तरह देखना युवती को इस कदर डरा गया कि उसे मौत ही एकमात्र रास्ता नजर आई।

7