haribhoomi hindi news
Motorola Edge 70 Pro भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इसमें 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 4 चिप जैसे कई खास फीचर्स मिलने की संभावन है। देखिए डिटेल्स।

मोटोरोला भारत में अपनी नई Edge सीरीज में एक नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसका नाम  Motorola Edge 70 Pro हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फोन के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई लीक और अफवाहों से हमें इसके कई प्रमुख फीचर्स से पर्दा उठ गया है। 

लीक के मुताबिक, यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसमें 6,500mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। देखिए कीमत और अन्य लीक डिटेल्स। 

Motorola Edge 70 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
फोन में 6.7-इंच OLED डिस्प्ले हो सकती है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz या 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसमें 6,500mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। 

Motorola Edge 70 Pro में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। डिजाइन की बात करें तो कंपनी इस फोन को “Seize the Night” टैगलाइन के साथ पेश कर सकती है। साथ ही, यह डिवाइस ग्रीन, ब्लू और व्हाइट जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन्स में आ सकता है, जिनमें क्रमशः satin-luxe, tailored-fabric और marble फिनिश देखने को मिल सकती है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro को भारत में अप्रैल या मई 2026 के आसपास पेश किया जा सकता है, जबकि इसकी कीमत बेस वेरिएंट के लिए लगभग ₹31,999 से ₹35,000 के बीच रहने की संभावना है।

 

7