haribhoomi hindi news

LIVERR vs RCB: आरसीबी के 100 रन से पहले गिरे 6 विकेट, बिश्नोई-जोफ्रा-बृजेश को 2-2 विकेट

RR vs RCB: आरसीबी के 100 रन से पहले गिरे 6 विकेट, बिश्नोई-जोफ्रा-बृजेश को 2-2 विकेट

RR vs RCB IPL 2026 Live updates: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने शुक्रवार को RCB के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमें अब तक अजेय हैं और गुवाहाटी में जीत का सिलसिला बरकरार रखने की कोशिश करेंगी, जहां IPL 2026 का यह आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। हालांकि, बारिश के चलते टॉस में थोड़ी देरी हुई।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार दो जीत हासिल की है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए। इसमें से 17 मैच आरसीबी ने जीते हैं जबकि राजस्थान को 14 मुकाबले में जीत मिली है। तीन मैच बेनतीजा रहे हैं। 

21:42 PM(7 minutes ago )

आरसीबी के 100 रन,  6 विकेट गिरे 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

आरसीबी ने 100 रन पर विकेट गंवा दिए हैं।  पारी के 12 ओवर ख़त्म हो चुके हैं। क्रीज पर रजत पाटीदार और रोमारियो शेफर्ड हैं।  शेफर्ड ने छक्के से खाता खोला है। गेंदबाजी में अब तक बिश्नोई, जोफ्रा और बृजेश शर्मा ने  2-2 विकेट चटकाए। 

21:10 PM(39 minutes ago )

आरसीबी को लगा तीसरा झटका 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

आरसीबी को 5वें ओवर बड़ा झटका लगा। तेजी से रन  बना रहे विराट कोहली को रवि बिश्नोई ने क्लीन बोल्ड कर दिया। विराट ने 16 गेंद पर 32 रन बनाए। 

20:58 PM(51 minutes ago )

आरसीबी को पहली गेंद पर झटका 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को पहली गेंद पर बड़ा झटका लगा। फिलिप साल्ट जीरो पर पवेलियन लौटे।  उन्हें जोफ्रा आर्चर ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया। 

20:08 PM(2 hours ago )

राजस्थान रॉयल्स v आरसीबी: प्लेइंग इलेवन 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण थोड़ी नमी वाली पिच पर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। 

RR Playing XI: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा।

RCB Playing XI: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड। 

19:18 PM(3 hours ago )

RR vs RCB Live score: पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी

Posted by: सौरभ मिश्रा

इस मुकाबले के लिए वही विकेट इस्तेमाल होना है, जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए हुआ था। यानी विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा है। मुंबई के खिलाफ मैच में इसी विकेट पर राजस्थान ने 11 ओवर में 150 रन ठोक दिए थे। 

19:16 PM(3 hours ago )

RR vs RCB Live score: मैदान को कवर किया गया

Posted by: सौरभ मिश्रा

कवर्स मैदान पर आ गए। मैच में देरी हो रही है। फिलहाल सिर्फ स्क्वायर को कवर किया गया है, लेकिन बारिश लगातार हो रही।

18:52 PM(3 hours ago )

RR vs RCB Live updates: आईपीएल में आज राजस्थान और बेंगलुरु की टक्कर

Posted by: सौरभ मिश्रा

आईपीएल में बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच है। राजस्थान तीनों मैच जीतकर 6 अंकों के साथ टॉप पर है। आरसीबी दोनों मुकाबले जीतकर 4 अंक के साथ शीर्ष पर है। 

7