अजय सुर्यवंशी - जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। तपकरा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान वासुदेव सवारी बस से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर, कंडक्टर और खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को 10 अप्रैल की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि जशपुर से रायगढ़ जा रही एक बस में अवैध कफ सिरप की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही तपकरा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रात करीब 11:45 बजे थाने के सामने मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर संदिग्ध बस को रोका और उसकी तलाशी ली।
जशपुर के तपकरा में पुलिस ने बस से 480 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त कर ड्राइवर, कंडक्टर और खलासी को गिरफ्तार किया, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई। @JashpurDist #Chhattisgarh #CoughSyrup @SpJashpur pic.twitter.com/ejmsI0mwM5
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 13, 2026
बस की डिक्की से मिली भारी मात्रा में नशीली सिरप
तलाशी के दौरान बस की डिक्की से दो झोलों में रखे चार कार्टून बरामद किए गए। इन कार्टूनों में 100-100 मिलीलीटर की कुल 480 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप पाई गई। यह “ऑनरेक्स” नाम की दवा है, जिसमें कोडीन फॉस्फेट और ट्राइपोलिडिन हाइड्रोक्लोराइड जैसे नशीले तत्व पाए जाते हैं। जब्त की गई कुल 48 लीटर कफ सिरप की कीमत करीब 96,720 रुपये आंकी गई है।
जशपुर के तपकरा में पुलिस ने बस से 480 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त कर ड्राइवर, कंडक्टर और खलासी को गिरफ्तार किया, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई।@JashpurDist #Chhattisgarh #CoughSyrup @SpJashpur pic.twitter.com/jgJWo4YeYW
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 13, 2026
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला अपराध
शुरुआत में बस में मौजूद लोगों ने इस खेप के बारे में अनभिज्ञता जताई, लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद उन्होंने तस्करी की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि यह कफ सिरप बिहार के गया से लाकर रायगढ़ में बेचने के लिए ले जाई जा रही थी।
तीन आरोपी गिरफ्तार, बस जब्त
पुलिस ने इस मामले में बसंत पटेल (कंडक्टर), सतीश कुमार चौहान (खलासी) और भोला राम (ड्राइवर) को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। तस्करी में प्रयुक्त बस को भी जब्त कर लिया गया है।
जशपुर के तपकरा में पुलिस ने बस से 480 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त कर ड्राइवर, कंडक्टर और खलासी को गिरफ्तार किया.@JashpurDist#Chhattisgarh #CoughSyrup@SpJashpur pic.twitter.com/tKFm0vSUHl
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 13, 2026
आगे की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है। तस्करी के नेटवर्क को खंगालने के लिए जांच तेज कर दी गई है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े सभी लोगों तक पहुंचा जा सके।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)









