haribhoomi hindi news
आशा भोसले के अंतिम संस्कार में रणवीर सिंह को भावुक होते देखा गया। उन्होंने आशा ताई की पोती ज़नाई भोसले को गले लगाकर ढांढस बंधाया जिसका वीडियो सामने आया है।

Asha Bhosle Funeral Video: भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। 12 अप्रैल को मुंबई में उनके निधन के बाद उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए परिवार, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। इस दौरान अभिनेता रणवीर सिंह भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे, जहां उन्हें भावुक होते देखा गया।

रणवीर सिंह हुए इमोशनल
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में रणवीर सिंह काफी भावुक नजर आए। आशा भोसले के घर से बाहर निकलते वक्त वे खुद को संभालते दिखे और बिना मीडिया से बात किए सीधे अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए। 

रणवीर ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर भी एक पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने लिखा- “Irreplaceable, incomparable.

Ranveer Singh Insta Story
Ranveer Singh Insta Story

पोती ज़नाई भोसले को गले लगाकर दिया सहारा
इस दौरान एक दिल छू लेने वाला पल भी सामने आया, जब रणवीर सिंह ने आशा भोसले की पोती जनाई भोसले को गले लगाकर सांत्वना दी। वीडियो में ज़नाई भावुक होकर रोती नजर आईं, वहीं रणवीर उन्हें संभालते दिखे।

संगीत की दुनिया में छोड़ी अमिट छाप
आशा भोसले ने अपने सात दशक से ज्यादा लंबे करियर में हजारों गाने गाए और भारतीय संगीत को एक नई पहचान दी। “पिया तू अब तो आजा”, “दम मारो दम”, “चुरा लिया है तुमने”, “झुमका गिरा रे” जैसे गाने आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं।

उन्होंने हिंदी के अलावा कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में भी गाने गाए, जिससे उनकी पहचान वैश्विक स्तर पर बनी।

7