Asha Bhosle death: भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। 92 वर्ष की उम्र में उनके जाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक हर कोई उन्हें याद कर रहा है। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, श्रेया घोषाल जैसे सेलेब्स ने उन्हें अंतिम विदाई दी। तो वहीं आशा ताई के जाने से सुपरस्टार सलमान खान भावुक हो गए, उन्होंने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सलमान खान ने किया भावुक पोस्ट
सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर आशा भोसले की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उनका जाना भारतीय संगीत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने लिखा, “भारतीय संगीत के लिए बहुत बड़ी क्षति... आशा जी के बारे में सुनकर दिल टूट गया। एक ऐसी आवाज जिसकी कोई भरपाई नहीं हो सकती। आपके गाने हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।”
A huge loss for Indian music….
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 12, 2026
Heartbroken to hear about Asha ji. An irreplaceable voice, Your songs will continue to inspire generations. pic.twitter.com/Wzu1UOyzOV
शाहरुख खान ने दी श्रद्धांजलि
आशा भोसले के निधन पर कई बड़े सितारों ने भी दुख व्यक्त किया। शाहरुख ने उनके साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- "आशा ताई के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ... उनकी आवाज भारतीय सिनेमा की आधारशिलाओं में से एक थी और सदियों तक दुनिया भर में गूंजती रहेगी। एक ऐसी प्रतिभा जो कई लोगों से कहीं अधिक अमर रहेगी, उन्होंने हमेशा मुझ पर आशीर्वाद और प्यार बरसाया और मैं उन्हें बहुत याद करूंगा। आशा ताई, आपकी आत्मा को शांति मिले... आपको प्यार।"
It’s truly sad to learn about Asha Tai’s passing… her voice has been one of the pillars of Indian cinema and will continue to resonate world over for centuries to come. A talent that will outlive many, she always showered me with blessings and love and i will miss her. Rest in… pic.twitter.com/ISuOwuAzDj
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 12, 2026
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि आशा भोसले की आवाज सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि लोगों की यादों और जिंदगी का हिस्सा थी। उन्होंने उन्हें संगीत की दुनिया का अनमोल तोहफा बताया।
पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा भोसले ने अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और ICU में भर्ती थीं। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर रखा गया, जहां उन्हें तिरंगे में लपेटकर राजकीय सम्मान दिया गया।
सोमवार को उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में किया जाएगा। इस दौरान परिवार, करीबी और कई बड़ी हस्तियां उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगी।









