Taniya Chatterjee On Yuzvendra Chahal: आईपीएल 2026 के बीच पंजाब किंग्स के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार विवाद उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा है। ‘गंदी बात’ वेब सीरीज में नजर आ चुकी एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने चहल पर गंभीर आरोप लगाए हैं और दावा किया है कि क्रिकेटर ने उन्हें इंस्टाग्राम पर पर्सनल मैसेज किया।
पैपराजी के सामने दिखाया चैट
तानिया चटर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पैपराजी के सामने अपना फोन खोलकर चहल के साथ हुई कथित इंस्टाग्राम चैट दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि चहल ने उनकी स्टोरी पर रिप्लाई करते हुए उन्हें मैसेज किया।
‘क्यूट’ कहकर किया मैसेज
Dude wtf, Taniya chatterjee exposing yuzvendra chahal.
— Aditya. (@Adityaverce) April 12, 2026
She showing her instagram dm to paps where yuzi replied to her story and said her cute.
If this is real shame on yuzvendra. pic.twitter.com/E4sYyc1uk2
तानिया के मुताबिक, युजवेंद्र चहल ने उन्हें मैसेज में ‘क्यूट’ कहा। उनका कहना है कि चहल ने कई बार उन्हें मैसेज किया। वीडियो में तानिया चैट खोलकर दिखाती हैं।
इस मामले के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स चहल की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि एक इंटरनेशनल क्रिकेटर होने के नाते उन्हें ऐसी चीजों से बचना चाहिए।
पहले भी विवादों में रहे चहल
हाल ही में चहल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें क्रिकेटर सड़क पर सिगरेट फेंकते नजर आए थे। इस हरकत को लेकर भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।
कौन हैं तानिया चटर्जी?
तानिया चटर्जी एक एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वो ‘गंदी बात’ (सीजन 4), ‘क्लास ऑफ 2020’, ‘वॉचमैन’ और ‘राजनीति चैप्टर 4’ जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। कोलकाता की रहने वाली तानिया इन दिनों मुंबई में रहकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।
यह भी पढ़े - ‘दाऊद नहीं होता तो....’ राम गोपाल वर्मा का विवादित बयान, खुद को बताया डॉन का ‘सोलमेट’









