haribhoomi hindi news

LIVEAsha Bhosle Last Rites: आशा भोसले का आज अंतिम संस्कार, पूरे सम्मान के साथ देश देगा विदाई

Asha Bhosle Last Rites: आशा भोसले का आज अंतिम संस्कार, पूरे सम्मान के साथ देश देगा विदाई

Asha Bhosle Last Rites Live: दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का रविवार, 12 अप्रैल को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिसके बाद पूरे देश और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। आशा ताई लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा, जबकि अंतिम दर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके आवास पर किए जा रहे हैं।

ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन
आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उनका निधन मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ। शुरुआत में हार्ट अटैक की खबरें सामने आई थी, लेकिन बाद में परिवार ने स्पष्ट किया कि उन्हें सीने में दर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थी, जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ती चली गई।

घर पर अंतिम दर्शन का समय तय
आशा भोसले के पार्थिव शरीर को उनके मुंबई स्थित घर ‘कासा ग्रांडे’ (लोअर परेल) लाया गया है। यहां सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आम लोग और चाहने वाले उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उनके घर पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार और राजनीतिक हस्तियां पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रही हैं।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क (Shivaji Park) में किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने उनके योगदान को देखते हुए उन्हें राजकीय सम्मान देने का निर्णय लिया है। इस मौके पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

बेटे आनंद भोसले की अपील
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया से बातचीत में लोगों से अपील की है कि अंतिम संस्कार के समय ज्यादा भीड़ न जुटाई जाए। उन्होंने कहा कि अंतिम दर्शन के लिए लोग उनके घर पर आ सकते हैं, लेकिन शिवाजी पार्क में भीड़भाड़ से बचा जाए।

12 अप्रैल को घर पहुंचा पार्थिव शरीर

जानकारी के अनुसार, आशा भोसले का पार्थिव शरीर 12 अप्रैल की रात ही अस्पताल से उनके घर पहुंचा दिया गया था। इसके बाद लगातार उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।
सोशल मीडिया पर भी कई सेलेब्रिटीज के श्रद्धांजलि देने के वीडियो सामने आए हैं।

संगीत जगत की अनमोल विरासत
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में 12,000 से अधिक गाने गाए और कई भाषाओं में अपनी आवाज दी। उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार, 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड, पद्म विभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जैसे सम्मान मिले। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। उनकी आवाज भारतीय संगीत की सबसे बड़ी विरासतों में से एक मानी जाती है।

आशा भोसले के संघर्ष की कहानी

  • 9 साल की उम्र में पिता का साया सिर से उठ गया…
  • 10 साल की उम्र में गाना शुरू करना पड़ा…
  • 16 साल की उम्र में लिया गया एक फैसला, जिसने पूरी जिंदगी बदल दी…

पढ़िए पूरी कहानी...

 यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स...

12:37 PM(2 minutes ago )

ठाकरे परिवार ने दी श्रद्धांजलि

Posted by: तनिशा जैन

उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और आदित्य ठाकरे ने दिग्गज गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की।

12:32 PM(7 minutes ago )

राकेश रोशन ने दी श्रद्धांजलि

Posted by: तनिशा जैन

राकेश रोशन आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने दिग्गज गायिका को याद करते हुए नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

12:28 PM(11 minutes ago )

आशा पारेख ने दी अंतिम विदाई

Posted by: तनिशा जैन

आशा पारेख भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंची। उन्होंने गायिका को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

12:27 PM(12 minutes ago )

सुप्रिया सुले ने दी श्रद्धांजलि

Posted by: तनिशा जैन

सुप्रिया सुले मुंबई स्थित आवास पर पहुंची और आशा ताई को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

12:04 PM(35 minutes ago )

जनाई को गले लगाकर भावुक हुई तब्बू

Posted by: तनिशा जैन

तबू आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंची, जहां वो भावुक नजर आई। इस दौरान उन्होंने जनाई भोसले को गले लगाकर सांत्वना दी। जानकारी के लिए बता दें कि तबू के जन्मदिन पर आशा ताई ने उन्हें गिटार गिफ्ट किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tabu (@tabutiful)

 

12:00 PM(40 minutes ago )

रितेश देशमुख ने दी श्रद्धांजलि

Posted by: तनिशा जैन

रितेश देशमुख ने ताई श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

11:12 AM(1 hour ago )

बेसुध दिखी जनाई भोसले

Posted by: तनिशा जैन

अंतिम दर्शन के दौरान आशा ताई की पोती जनाई भोसले बेहद भावुक और बेसुध नजर आई। 

11:03 AM(2 hours ago )

भावुक दिखें सचिन तेंदुलकर

Posted by: तनिशा जैन

सचिन तेंदुलकर ताई को श्रद्धांजलि देने उनके लोअर परेल स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान सचिन भावुक नजर आए और उन्होंने नम आंखों से आशा ताई को अंतिम विदाई दी।

11:02 AM(2 hours ago )

जब सोनू निगम ने आशा भोसले के पैर धोए 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

28 जून 2024 को एक खास मौके पर, जब महान गायिका आशा भोसले की बायोग्राफी लॉन्च की जा रही थी, तब एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने सभी को भावुक कर दिया।

इस कार्यक्रम में मशहूर गायक सोनू निगम ने मंच पर ही आशा भोसले के पैर धोकर उनका सम्मान किया।

क्यों खास था यह पल?
यह भारतीय संस्कृति में गुरु और वरिष्ठ कलाकार के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
सोनू निगम ने इस gesture के जरिए यह दिखाया कि वे आशा भोसले को केवल एक कलाकार नहीं, बल्कि प्रेरणा और गुरु समान मानते हैं।
इस दौरान उनका भावुक अंदाज़ और विनम्रता साफ नजर आई।

संगीत जगत में संदेश
यह घटना सिर्फ एक सम्मान नहीं थी, बल्कि नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए एक सीख भी थी कि सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी विनम्रता और सम्मान सबसे बड़ी पहचान होती है।

यह पल सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ और फैंस ने सोनू निगम की इस विनम्रता की खूब सराहना की।

10:47 AM(2 hours ago )

तिरंगे में लिपटा आशा ताई का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान दिया गया

Posted by: तनिशा जैन

मुंबई स्थित उनके आवास पर लोग अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले को राजकीय सम्मान दिया गया, जिसके बाद पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटा गया। 

10:38 AM(2 hours ago )

राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई

Posted by: तनिशा जैन

आशा ताई को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। उनके अंतिम संस्कार से पहले पुलिस द्वारा सलामी देने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

10:37 AM(2 hours ago )

अंतिम दर्शन के लिए जुटे फैंस

Posted by: तनिशा जैन

आशा भोसले के आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए चाहने वालों का आना शुरू हो गया है। फैंस और सिनेमा जगत की हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं।

10:34 AM(2 hours ago )

बेटे आनंद भोसले की अपील

Posted by: तनिशा जैन

दिग्गज गायिका आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने लोगों से अपील की है कि अंतिम संस्कार के समय ज्यादा भीड़ न जुटाएं। उन्होंने कहा कि लोग घर पर अंतिम दर्शन कर सकते हैं।

7