haribhoomi hindi news
Asha Bhosle Death: दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद जहां पूरा देश शोक में है, वहीं अथिया शेट्टी अपनी एक गलती के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

Asha Bhosle Death: दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। फिल्म और संगीत जगत की तमाम हस्तियां उन्हें याद कर रही हैं। इसी बीच सुनील शेट्टी की बेटी व एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) अपने एक पोस्ट की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं।

दरअसल, अथिया शेट्टी ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, लेकिन गलती से उन्होंने लता मंगेशकर की तस्वीर लगा दी। यह गलती सोशल मीडिया यूजर्स की नजरों से नहीं बच सकी और देखते ही देखते उनका पोस्ट वायरल हो गया।

Athiya Shetty Insta story (screenshot)
Athiya Shetty Insta story (screenshot)

हालांकि ट्रोलिंग के बाद उन्होंने अपनी गलती सुधारी और वो पोस्ट डिलीट कर आशा भोसले को ट्रिब्यूट देते हुए उनकी तस्वीर लगाई।

सोशल मीडिया पर जमकर हुई आलोचना
जैसे ही लोगों ने पोस्ट में गलती देखी, उन्होंने अथिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने इसे लापरवाही और असंवेदनशीलता बताया। कुछ लोगों ने लिखा कि इतनी बड़ी शख्सियत को श्रद्धांजलि देते वक्त ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए। 

हालांकि, गलती का एहसास होते ही अथिया ने पोस्ट डिलीट कर दिया और बाद में सही तस्वीर के साथ दोबारा श्रद्धांजलि दी। लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे और आलोचना का सिलसिला जारी रहा।

92 साल की उम्र में दिग्गज गायिका का निधन
रिपोर्ट्स के अनुसार, आशा भोसले पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। 12 अप्रैल को उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी उमर् 92 वर्ष थी। उनके निधन से संगीत जगत को बड़ी क्षती पहुंची है।

आशा भोसले ने अपने आठ दशक से ज्यादा लंबे करियर में हजारों गाने गाए और कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और पद्म विभूषण शामिल हैं।
 

7