haribhoomi hindi news
Infinix Note 60 Pro भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें Active Matrix Display, 6500mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन।

 Infinix Note 60 Pro Launched: Infinix ने भारत में आज अपना नया स्मार्टफोन  Infinix Note 60 Pr लॉन्च किया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है, जो कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। हैंडसेट सबसे खास फीचर इसका Active Matrix Display है, जो रियर कैमरा मॉड्यूल पर दिया गया है। इसमें 288 LED पिक्सल्स हैं, जो नोटिफिकेशन, बैटरी लेवल, एनिमेशन (जैसे कैट और डॉग) दिखा सकते हैं। 

इसके अलावा, डिवाइस में हार्ट रेट मापने के लिए डेडिकेटेड बटन और 90W का फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, Note 60 Pro फोन का डिजाइन काफी आकर्षक है, जो iPhone 17 Pro सीरीज़ की याद दिलाता है। आइए अब इस फीचर-पैक्ड स्मार्टफोन की कीमत और अन्य सभी डिटेल्स के बारें में जानें।  

Infinix Note 60 Pro के स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है। यह डिस्प्ले गेमिंग और कंटेंट देखने के लिए काफी शानदार मानी जा सकती है।

फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो पहले के MediaTek प्रोसेसर की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस देता है। कंपनी के अनुसार, यह Note 50 सीरीज़ से 78% तक तेज परफॉर्मेंस दे सकता है। इसमें 8GB वर्चुअल RAM और 3D Ice Core VC कूलिंग सिस्टम भी मिलता है।

ये भी पढ़े-ः Tozo Open X2 Pro लॉन्च: स्मार्ट टचस्क्रीन केस, ओपन-ईयर डिजाइन के साथ मिलेगा AI ट्रांसलेशन फीचर, जानें कीमत

बैटरी और कैमरा
फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी मिलता है, जिससे गेम खेलते समय हीटिंग कम होती है। हैंडसेट 7.5W वायर्ड और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो, इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Active Matrix Display की खासियत
Infinix Note 60 Pro का सबसे खास फीचर इसका Active Matrix Display है, जो रियर कैमरा मॉड्यूल पर दिया गया है। इसमें 288 LED पिक्सल्स हैं, जो नोटिफिकेशन, बैटरी लेवल, एनिमेशन (जैसे कैट और डॉग) दिखा सकते हैं।

इसमें आप मिनी गेम्स खेल सकते हैं, ब्राइटनेस कंट्रोल कर सकते हैं और कस्टम सिग्नेचर जोड़ सकते हैं।  यह फीचर Nothing Phone (3) के Glyph Matrix जैसा लगता है, लेकिन इसमें ज्यादा फीचर्स और बड़ा डिस्प्ले मिलता है।

हेल्थ और एक्स्ट्रा फीचर्स
फोन में हार्ट रेट और SpO2 मापने के लिए एक डेडिकेटेड बटन दिया गया है, जिसका डेटा My Health ऐप में देखा जा सकता है। साथ ही, Infinix इस फोन के साथ सीमित समय के लिए MagPower स्पीकर (₹3,999) फ्री दे रही है, जो Bluetooth स्पीकर, चार्जर और स्टैंड तीनों का काम करता है।

ये भी पढ़े-ः Lenovo Bellator 7000 2026: नया गेमिंग लैपटॉप लॉन्च, पावरफुल GPU, 16GB RAM के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

अन्य फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, एक USB टाइप-C पोर्ट, NFC और GPS हैं। ऑनबोर्ड सेंसर की लिस्ट में एक G-सेंसर, एक ई-कंपास, एक जायरोस्कोप, एक लाइट सेंसर, एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक IR ब्लास्टर और सिक्योरिटी के लिए एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। इसमें एक साइड-माउंटेड हार्ट रेट सेंसर भी है। फोन का साइज़ 162.37x77.17x7.45mm है और इसका वज़न लगभग 200g है। 

इसके अलावा,  IP64 रेटिंग (डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस), एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम, JBL डुअल स्टीरियो स्पीकर्स,XOS 16 (Android 16 पर आधारित) जैसी खूबियां भी मिलती है। 

स्पेशल एडिशन
इसका एक खास Call of Duty: Mobile एडिशन भी लॉन्च किया गया है, जिसमें कस्टम थीम और खास पैकेजिंग मिलती है।

Infinix Note 60 Pro की भारत में कीमत
Infinix Note 60 Pro की भारत में कीमत ₹31,999 से शुरू होती है, जो इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए रखी गई है। दूसरी ओर, टॉप-ऑफ़-द-लाइन 8GB + 256GB RAM और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन की कीमत  34,999 रुपए रखी गई है।

हालांकि, कस्टमर्स SBI, ICICI बैंक, Yes बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा और IDFC बैंक कार्ड पर Rs. 3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी 12 महीने तक के इंटरेस्ट-फ्री EMI ऑप्शन भी दे रही है। नया हैंडसेट भारत में 20 अप्रैल से Flipkart और Infinix ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। Infinix Note 60 Pro डीप ओशन ब्लू, मोका ब्राउन और सोलर ऑरेंज कलर में उपलब्ध है।


 

7