टूटे करोड़ों फैंस के दिल, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर भारत का सपना हुआ चकनाचूर
शुक्रवार को महिला टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर भारतीय टीम का पहली बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में जगह बनाने का सपना चकनाचूर कर दिया।

शुक्रवार को महिला टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर भारतीय टीम का पहली बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में जगह बनाने का सपना चकनाचूर कर दिया।
इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 112 रन ही बना सकी। छोटे स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने एमी एलेन जोंस और नतालिया स्कीवर की शानदार पारियों की मदद से 2 ओवर पहले ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।
Absolute elation - England are @WorldT20 finalists! 👏 🏴#ENGvIND #WT20 #WatchThis pic.twitter.com/BDf0oswerR
— ICC (@ICC) November 23, 2018
इसे भी पढ़ें: कप्तान दिनेश चंडीमल तीसरे टेस्ट से भी हुए बाहर, इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम की कमान
इंग्लैंड की ओर से स्कीवर ने 52 और एलेन ने 53 रनों की नाबाद पारी खेली। अब 24 नवंबर को फाइनल में इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 19.3 ओवरों में 112 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।
भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 23 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 34 रन, जेमिमा 26 और कप्तान हरमनप्रीत सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- महिला टी-20 वर्ल्डकप महिला टी-20 वर्ल्डकप 2018 सेमीफाइनल भारत बनाम इंग्लैंड भारत हारा World T20 Womens World T20 India vs England Ind vs Eng World T20 semifinals Smriti Mandhana Harmanpreet Kaur Heather Knight india lost semi final icc women''s t20 world cup 2018 Harmanpreet Kaur Company England Women''s Cricket Team india Women''s Cricket Team women t20 world cup s