विराट कोहली ने अपनी मां को डांस के लिए ऐसे मनाया, फिर लगाए जमकर ठुमके, देखिए VIDEO
विराट-अनुष्का का दिल्ली में हुए रिसेप्शन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विराट-अनुष्का की शादी का दूसरा रिसेप्शन आज (26 दिसंबर) मुंबई में परेल के सेंट रेजिस होटल में होगा।
इस ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में टीम इंडिया के साथ-साथ, बॉलीवुड सुपरस्टार्स और कई राजनेता भी शामिल होंगे।
हाल ही में 11 दिसंबर को भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इटली में शादी के बंधन में बंधे।
इसे भी पढ़े: विराट-अनुष्का का मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन, सचिन, शाहरुख, सलमान सहित कई बड़ी हस्तियां करेंगी शिरकत
विराट-अनुष्का ने दिल्ली में 21 दिसंबर को रिसेप्शन का आयोजन किया था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।
पंजाबी सिंगर गुरदास मान ने अपने पंजाबी गानों से इस रिसेप्शन में समां बांध दिया था।
अपने इस रिसेप्शन में विराट और अनुष्का ने भी जमकर डांस किया था। इन दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।
बता दें कि इस रिसेप्शन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में विराट अपनी मां (सरोज कोहली) को नाचने के लिए मनाते नजर आ रहे हैं।
विराट की मां औरतों के साथ सोफे पर बैठी हुई हैं और विराट उनके सामने एक पुराने गाने पर खूब डांस कर रहे हैं।
कोहली ‘नया दौर’ का गाना ‘रेशमी सलवार कुर्ता जाली का रूप सहा नहीं जाए नखरेवाली’ गाने पर खूब ठुमके लगा रहे हैं।
इस वीडियो की खास ये है कि इस गाने पर विराट अपनी मां के सामने नाच रहे हैं और उन्हें भी अपने साथ डांस करने के लिए मना रहे हैं।
साथ ही बता दें कि दिल्ली में हुए रिसेप्शन में विराट ने शिखर धवन के बेटे को गोदी में लेकर डांस किया था तो वहीं, अनुष्का मुंह में नोट दबाकर खूब नाचीं थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App