अनुष्का से पहले इसके लिए धड़कता था कोहली का दिल
विराट कोहली और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा का रोमांस पिछले दो साल से काफी चर्चाओं में रहा हैं

X
haribhoomi.comCreated On: 5 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम का वो नाम जिसका दीवाना न सिर्फ भारत है बल्कि पूरी दुनिया कोहली की फैन हैं। कमाल की बात तो यह है कि कोहली पर जान छिड़कने वाले पाकिस्तान में भी बहुत अधिक है। लेकिन क्या आपको पता है कोहली का दिल किसके लिए धड़कता है। आपके दिमाग में इस वक्त जो नाम आ रहा है वो है अनुष्का शर्मा, लेकिन रुकिए आप सही नहीं हैं। आज हम आपको बताते हैं कि कोहली का दिल अनुष्का से पहले किसी और बॉलीवुड क्वीन के लिए धड़कता था।
विराट कोहली और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा का रोमांस पिछले दो साल से काफी चर्चाओं में रहा हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते है कि विराट का पहला प्यार अनुष्का शर्मा नहीं थी। विराट का पहला 'क्रश' बॉलीवुड की एक अन्य सुपर स्टार करिश्मा कपूर थीं। बताया जाता है कि करिश्मा को विराट काफी पसंद करते थे।
विराट कोहली अपने स्टाइलिश लुक के लिए पहचाने जातें है। उनकी इस अदाओं का जलवा मैन फैशन पत्रिका 'जिक्यू' ने भी माना था। जिक्यू ने कुछ साल दुनिया के टॉप टेन फैशनपरस्त पुरूषों की सूची जारी की थी। इस सूची में विराट कोहली तीसरे नंबर पर रहे थे, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को 10वां स्थान मिला था। पत्रिका के मुताबिक विराट भारत में अपने बल्ले की जादूगरी के अलावा स्टाइल सेंस के लिए भी जाने जाते हैं।
विराट कोहली के पिता ने बेटे को बड़ा क्रिकेटर बनते देखने का सपना देखा था। दुनिया में विराट के नाम का डंका बजता इसके पहले वर्ष 2006 में एक दिन अचानक उनके पिता का निधन हो गया। विराट उस वक्त दिल्ली में फिरोजशाह कोटला मैदान पर रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे थे और टीम को उनकी जरूरत थी। विराट ने अपने टीम के किसी भी खिलाड़ी को अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दर्द का अहसास नहीं होने दिया। उन्होंने मैदान पर उतरकर 90 रन की पारी खेली जिससे दिल्ली की टीम हार टालने में कामयाब रही। मैच के बाद विराट अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
सचिन तेंदुलकर के संन्यास लेने पर विराट कोहली बेहद भावुक हो उठे थे। सचिन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अंतिम टेस्ट मैच के बाद विराट ड्रेसिंग रूम में एक कोने में अकेले बैठे थे। सारे खिलाड़ियों से मिलने के बाद सबसे अंत में विराट ने उनसे मुलाकात की थी। विराट ने उन्हें अपने पिता की एक खास अमानत भेट की थी। सचिन ने उसे वापस लौटाते हुए कहा था कि ये उनके पिता की निशानी हैं जो उन्हीं के पास रहना चाहिए।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story