IND vs NZ: ऐसा करते ही पाकिस्तान को नंबर-1 से हटा देगी टीम इंडिया
टीम इंडिया अभी 118 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दस साल बाद टी-20 में 53 रनों से हराकर इतिहास रचा।
दिल्ली में भारत ने टी-20 में न्यूजीलैंड को 53 रनों से हराया वैसे ही पाकिस्तान टी-20 में शीर्ष पर पहुंच गया। टीम इंडिया अभी 118 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। हालांकि टीम इंडिया के पास नंबर 1 बनने का मौका है।
इसे भी पढ़े: IND vs NZ: इधर भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, उधर पाकिस्तान में मना जश्न
टीम इंडिया अगर न्यूजीलैंड को बचे हुए दोनों ही मैचों में हरा देती है तो वो रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। फिर न्यूजीलैंड के बाद श्रीलंका से भी 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।
अगर श्रीलंका को भी टीम इंडिया 3-0 से हरा देती है तो फिर वो नंबर 1 बन जाएगी। और ये उतना कठिन भी नहीं है क्योकि टीम इंडिया के हालिया फॉर्म के सामने श्रीलंका कही खड़ी नजर नहीं आती।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App