Logo
election banner
आज गुरूवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 9 मई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 9 May 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरूवार 9 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। आज वैसाख माह की प्रतिपदा तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें गुरूवार यानी 9 मई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:50 पर
सूर्यास्त: संध्या 06: 57 पर

दिशाशूल:  दक्षिण दिशा - आज के दिन दही का सेवन कर यात्रा करें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 29 से 12 42 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.48 से 16.55  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:54 से 08:56 तक अमृत
सुबह 08:56 से 10:54 तक चंचल
सुबह 10:54 से 12:57 तक चंचल 
दोपहर 12:57 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:57 तक लाभ
शाम 07:57 से 09:56 तक लाभ
रात 09:56 से 11:30 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन संतान के स्वास्थ्य एवं पढ़ाई लिखाई की टेंशन बनी रहेगी। पारिवारिक लोग कोई मतभेद खड़ा कर सकते हैं। सावधान रहें, व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। भाई आपकी हेल्प करेंगे। जिससे मनोबल बढ़ा रहेगा।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन फैमिली और फ्रेंड के साथ आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। ज्यादा हानि लाभ के बारे में ना सोचें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य की टेंशन रहेगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ की प्राप्त होगी। मन को आज काबू में रखें।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज व्यापार व्यवसाय में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। व्यापार में कोई नया इन्वेस्टमेंट आप कर पाएंगे। दूर से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। भाग दौड़ आज आपको ज्यादा करनी पड़ेगी।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज पारिवारिक शांति एवं संतुष्टि का माहौल बना रहेगा। कष्ट, भय और चिंता के कारण मन आपका घर पर नहीं लगेगा। फैमिली का सपोर्ट आपको मिलेगा। मित्रों से आज आपने व्यवहार जरूर बढ़ाएंगे। जिससे मानसिक तनाव दूर होगा।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज भूमि संबंधित समस्या दूर होगी। आज आपका दिन मनपसंद रहेगा। स्टूडेंट को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यक्ता है। आज आपको संतान पक्ष से कष्ट की प्राप्त होगी। पार्टनर के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन यात्रा आपकी सफल रहेगी। दिन भर बेचैनी बनी रहेगी। काफी समय से आपके रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। पार्टनर के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा। फैमिली का सपोर्ट आपको मिलता रहेगा। संतान पक्ष की ओर आज विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज खर्च ज्यादा होगा। किसी पुराने रोग के कारण आप परेशान हो सकते हैं। पार्टनर का साथ मिलेगा। घर पर रहकर फैमिली को टाइम दें। आज वक्त आपका अच्छा गुजरेगा। परिवार भी आपसे खुश रहेगा।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन नौकरी में आपका किसी से मतभेद हो सकता है। सावधानी बनाए रखें। आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कोई बड़ा खर्चा आपके सामने आ सकता है। फैमिली में बच्चों को बहुत प्यार दुलार करें। पार्टनर से कोई भी बात आज न छुपाएं।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन किसी दूसरे के बातों में आकर कोई भी कार्य न करें। यात्रा से आपको लाभ होगा। बिजनेस व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। पैसे के लिए दिन में विशेष सावधानी बरतें। किसी अपरिचित व्यक्ति से आपको लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन परिवार की जरूरत पूरा करने के लिए भाग दौड़ और ज्यादा करना पड़ेगा। नौकरी में अधिकारियों की हेल्प आपको प्राप्त होगी। आज आपके कार्यों की प्रशंसा घर बाहर दोनों जगह होगी। ज्यादा खर्च करने से बचें। स्वास्थ कष्ट संभव है। अतः सावधानी बरतें।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन नौकरी में अधिकारियों को दिक्कत करनी पड़ सकती है। व्यापार में लाभ होगा। आज आपको काम करने की जरूरत है। पार्टनर की बातों को आज इग्नौर ना करें। मन को शांत रखने के लिए योग जरूर करें।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन किसी अपरिचित की बातों में ना आएं। धन लाभ के योग का बिजनेस व्यापार में आज काफी फायदा होगा। रिश्तेदारों से आज बातचीत करें। कोर्ट कचहरी के मामले आपके सुलझेंगे। मानसिक तनाव की स्थिति दिन भर बनी रहेगी। शाम को फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: [email protected]

5379487