भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने की भावुक अपील, कहा-मैदान में आकर गालियां दो लेकिन खेल तो देखने आओ
भारतीय फुटबॉल कप्तान और भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अपने 100वें मैच से पहले भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों से भावुक अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

भारतीय फुटबॉल कप्तान और भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अपने 100वें मैच से पहले भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों से भावुक अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लोगों से कहा है कि आप हमें गालियां दो,हमारी आलोचना करो लेकिन अपने देश की फुटबॉल टीम को खेलते देखने के लिए मैदान में तो आओ।
This is nothing but a small plea from me to you. Take out a little time and give me a listen. pic.twitter.com/fcOA3qPH8i
— Sunil Chhetri (@chetrisunil11) June 2, 2018
भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि आप लोग जो विदेशी क्लबों के बड़े प्रशंसक हैं उनका गेम देखते हैं, मैं उनसे कहूंगा कि आप हमारा गेम देखने आओ। आप लोगों को लगता होगा कि हमारे खेल का स्तर इतना ऊंचा नहीं है तो हम अपना समय क्यों बेकार करे? इसके लिए मैं आपसे इतना ही कहूंगा कि एक बार आप हमारा गेम देखने तो आओ,हमारा खेल उनके जैसा तो नहीं है पर मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम अपनी कोशिशों से आपका समय बेकार नहीं होने देंगे।
सुनील छेत्री ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर हमें गाली देने से कोई फायदा नही है। आप लोग मैदान पर आओ,हमारा खेल देखो फिर हमारे सामने ही हमारी आलोचना करो,क्या पता एक दिन हमारा खेल बदल जाए। आपकी आलोचना हमारी तारीफों में बदल जाए।
बाद में सुनील छेत्री ने अपनी वीडियों के ऊपर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर जो कुछ भी कहा वह सीधे मेरे दिल से था। मुझे आशा है कि लोग इस वीडियों को गलत नहीं समझेगें। मेरा इस वीडियो में कोई प्रचार या एजेंडा नहीं है। यह जो भी है वह सिर्फ मेरी भावनाएं है।
Whatever I said in the video I put on Twitter was straight from my heart. I hope people will not take it in a wrong sense. There is no hidden agenda or propaganda in it, those are just my feelings: Indian football team captain Sunil Chhetri on his Twitter video #Mumbai pic.twitter.com/xkGcyQWIMe
— ANI (@ANI) June 3, 2018
विराट ने किया सुनील का समर्थन
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने सुनील छेत्री का समर्थन किया है। विराट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह लोगों से अपील कर रहे है कि आप फुटबॉल गेम देखने मैदान पर जरूर जाए। उन्होंने कहा कि भले ही आप किसी भी खेल का समर्थन करते हो पर आप भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए मैदान पर जरूर जाए। क्योंकि हमारे खिलाड़ी काफी मेहनत करते है।
Please take notice of my good friend and Indian football skipper @chetrisunil11's post and please make an effort. pic.twitter.com/DpvW6yDq1n
— Virat Kohli (@imVkohli) June 2, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App