VIDEO: आरपी सिंह ने फेंका दर्शक का फोन, दिखाया ''मिडिल फिंगर''
वीडियो के अनुसार कुछ फैंस आरपी सिंह से सेल्फी के लिए कह रहे हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 15 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में तेज गेंदबाज आरपी सिंह का एक ऐसा अंदाज देखने को मिला जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था। आरपी सिंह ने मैच देखने आए दर्शकों के साथ ऐसा व्यवहार किया जिसके कारण अब वो मुसीबत में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, आरपी ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच के दौरान एक दर्शक का फोन छीन लिया और फेंक दिया। एक वीडियो सामने आया है। इसके अनुसार आरपी बाउंड्री के करीब खड़े होकर फील्डिंग कर रहे हैं। यहां पर वे फैंस को ऑटोग्राफ भी दे रहे हैं।
वीडियो के अनुसार कुछ फैंस आरपी सिंह से सेल्फी के लिए भी कह रहे हैं। इसी दौरान वे एक फैन से फोन छीन लेते हैं और फिर उसे किनारे फेंक देते हैं। वीडियो मैच के दौरान एक दर्शक ने रिकॉर्ड किया। हालांकि साफ नहीं हो पाया कि यह किस दिन का है।
बताया जाता है कि इसी मैच के दौरान उन्होंने दर्शकों को मिडिल फिंगर भी दिखा दी थी। आरपी सिंह ने भारत की ओर से 14 टेस्ट, 58 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2007 में वर्ल्ड टी20 जीतने में आरपी सिंह की अहम भूमिका निभाई थी।
14 जनवरी को उनकी टीम गुजरात ने मुंबई को फाइनल में पांच विकेट से हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। आरपी सिंह मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वे रणजी ट्रॉफी में भी यूपी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लेकिन बाद में उन्होंने टीम बदल ली और गुजरात के हिस्सा बन गए।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story