Common Wealth Games 2018: राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की ध्वजवाहक होगी पीवी सिंधू
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में अगले महीने होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी।

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में अगले महीने होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। भारतीय ओलंपिक संघ के सूत्रों के अनुसार 2016 रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू को चार अप्रैल को होने वाले उद्घाटन समारोह में यह जिम्मेदारी दी गई है। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधू राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार है।
निशानेबाज अभिनव बिंद्रा 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल के ध्वजवाहक
ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल में सिंधू ने महिला एकल में कांस्य जीता था। पिस्टल निशानेबाज विजय कुमार 2014 में भारत के ध्वजवाहक थे जबकि 2008 के ओलंपिक चैंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल में ध्वजवाहक रहे। मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेल में भारत के ध्वजवाहक डबल ट्रैप निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ थे जो वर्तमान में खेलमंत्री हैं।
इसे भी पढ़े: IPL 2018: RCB को लगा जोरदार झटका, ये दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर
222 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं
बता दें कि इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने इस बार 222 एथलीटों को ऑस्ट्रेलिया में हो रही प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेज रहा है। ये सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में 15 खेलों में शामिल होने जा रहे है। इसमें कुल 222 खिलाड़ी जा रहे है और उनके साथ 106 अधिकारी ऑस्ट्रलिया रवाना हो रहे है। इनमें से 57 कोच, 19 मैनेजर और 41 अधिकारी भी भारत की टीम का हिस्सा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App