केरल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ने बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को दिया 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार

BWF World Championships 2019 PV Sindhu केरल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष वी सुनील कुमार ने राज्य सरकार की ओर से भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु (PV Sindhu) को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया। पीवी सिंधु ने 25 अगस्त को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप (BWF World Championships 2019) में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।
Kerala Olympic Association president V Sunil Kumar hands over state Government's cash award of Rs 10 lakhs to Shuttler PV Sindhu. Sindhu won a gold medal at the BWF World Championships on August 25. pic.twitter.com/dWJvYS2gkp
— ANI (@ANI) October 9, 2019
बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2019 (BWF World Badminton Championship 2019) के फाइनल में पीवी सिंधु ने दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App