प्रो कबड्डी नीलामी में बाजी मार गए नितिन तोमर, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

प्रो कबड्डी लीग के आगामी पांचवें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। नीलामी में नितिन तोमर सबसे महंगे खिलाड़ी बन कर उभरे हैं। नितिन को टीम यूपी ने 93 लाख की भारी कीमत से खरीदा।
हालांकि नितिन बोली के समय पहले मंजीत चिल्लर से पीछे थे, लेकिन आखिरी चरण में मंजीत को पछाड़कर सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उसके बाद मंजीत, रोहित कुमार से भी पीछे हो गए और बेंगलुरु बुल्स ने रोहित को 83 लाख की कीमत में खरीद लिया।
विदेशी खिलाड़ियों में सबसे महंगे बिकने वाले ईरान के अबोजार मोहाजेरमिघानी रहे। अबोजार को टीम गुजरात ने 50 लाख रूपए में खरीदा। वहीं ईरान के कबड्डी खिलाड़ी अबु फजल को दबंग दिल्ली ने 31.8 लाख रुपये में खरीदा। वहीं ईरान के ही दूसरे खिलाड़ी फरहाज राहीमी को 29 लाख रुपये में तेलुगू टाइटंस ने खरीदा।
खोमसाम थोंगकम जोकि थाईलैंड की टीम के खिलाड़ी है उन्हें हरियाणा स्टीलर्स ने 20.4 लाख रुपये में खरीदा। उसके बाद पुनेरी पल्टन ने बांग्लादेश के जियाउर रहमान को 16.6 लाख रुपये और जापान के ताकामित्सु कोनो को आठ लाख रुपये में खरीदा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App