एशियन गेम्स 2018: जकार्ता की धरती पर तिरंगा लहराएंगे नीरज चोपड़ा, जानें कब से शुरू होंगे गेम्स
भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 18 अगस्त को जकार्ता में होने वाले एशियन गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का ध्वज फहराएंगे। उन्हें शुक्रवार को भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने दल के लिए आयोजित रवानगी समारोह के दौरान यह घोषणा की।

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 18 अगस्त को जकार्ता में होने वाले एशियन गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का ध्वज फहराएंगे। शुक्रवार को भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने दल के लिए आयोजित रवानगी समारोह के दौरान यह घोषणा की।
आपको बता दें कि 18 अगस्त से दो सितंबर तक एशियन गेम्स का आयोजन जकार्ता और पालेमबांग में किया जाएगा। इससे पहले 2014 में हुए एशियन गेम्स में पूर्व हाकी कप्तान सरदार सिंह भारत के ध्वजवाहक रहे थे।
यह भी पढ़ेंः-#ENGvsIND: भारत को लगा पहला झटका, मुरली विजय आउट, एक क्लिक में जानें स्कोर
20 वर्षीय नीरज राष्ट्रमंडल खेलों में मौजूदा चैंपियन हैं। उन्होंने पिछले महीने फिनलैंड में हुए सावो खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। खास बात यह है कि नीरज ने 2017 में हुए एशियाई ऐथलेटिक चैंपियनशिप में 85.23 मीटर के थ्रो से गोल्ड अपने नाम किया था।
इसके अलावा नीरज चोपड़ा ने पोलैंड में 2016 आईएएएफ अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में भी गोल्ड हासिल किया था। भारतीय खिलाड़ियों ने साउथ कोरिया के इंचियोन में हुए पिछले एशियन गेम्स में 11 गोल्ड, 10 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 57 मेडल हासिल किए थे। अब सबकी निगाहें भारतीय एथलीट के प्रदर्शन पर है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App