Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

ICC World Cup 2019 : एमएस धोनी विश्व कप 2019 के बाद संन्यास लेंगे? ये रहा मुख्य चयनकर्ता MSK प्रसाद का जवाब

ICC World Cup 2019: कुछ समय पहले पूर्व खिलाड़ी और फैन्स इस बात पर बहस करने में व्यस्त थे कि एमएस धोनी को खेल से संन्यास लेना चाहिए या नहीं। धोनी की फॉर्म में सुधार के कोई संकेत नहीं दिख रहे थे और ऋषभ पंत के उभरने से उनके लिए हालात और खराब हो गए थे। हालांकि अनुभवी बल्लेबाज ने 2019 में शानदार शुरुआत करते हुए अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। लेकिन जैसे-जैसे विश्व कप नजदीक आता जा रहा है, आशंकाएं बढ़ रही हैं कि यह दिग्गज खिलाड़ी का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। इस मामले पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बयान दिया है।

ICC World Cup 2019 : एमएस धोनी विश्व कप 2019 के बाद संन्यास लेंगे? ये रहा मुख्य चयनकर्ता MSK प्रसाद का जवाब
X

ICC World Cup 2019 MS Dhoni Retirement

कुछ समय पहले पूर्व खिलाड़ी और फैन्स इस बात पर बहस करने में व्यस्त थे कि एमएस धोनी को खेल से संन्यास लेना चाहिए या नहीं। धोनी की फॉर्म में सुधार के कोई संकेत नहीं दिख रहे थे और ऋषभ पंत के उभरने से उनके लिए हालात और खराब हो गए थे।

धोनी के लिए साल 2018 काफी खराब गुजरा था। वह पिछले साल 20 एकदिवसीय मैचों में सिर्फ 275 रन ही बना पाए थे और उनकी खूब आलोचना हुई थी, जिनमें से अधिकांश ने सुझाव दिया था कि पूर्व कप्तान का संन्यास लेने का सही समय है।

ICC World Cup 2019 : चीफ सेलेक्टर प्रसाद का खुलासा, वर्ल्ड कप की रेस में ये तीन भारतीय क्रिकेटर, एक नाम चौंकाने वाला

हालांकि अनुभवी बल्लेबाज ने 2019 में शानदार शुरुआत करते हुए अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के तीनों मैचों में अर्धशतक बनाया, जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपनी पहली द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला जीतने में सफलता हासिल की थी।

धोनी ने मैन ऑफ द सीरीज लेते हुए 193 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर के रूप में श्रृंखला समाप्त की थी। न्यूजीलैंड में उन्हें बहुत अधिक अवसर नहीं मिले लेकिन दूसरे वनडे में उनकी 33 गेंदों की नाबाद 48 रनों की पारी ने दिखा दिया कि वह एक अच्छे दौर से गुजर रहे हैं।

धोनी से संन्यास पर एमएसके प्रसाद ने कहा

धोनी के आलोचकों ने अपना मुंह बंद कर लिया है और वह एक बार फिर से वनडे में टीम इंडिया के संकटमोचक बन गए हैं। लेकिन जैसे-जैसे विश्व कप नजदीक आता जा रहा है,आशंकाएं बढ़ रही हैं कि यह दिग्गज खिलाड़ी का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। हालांकि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने धोनी को यह कहकर बड़ी राहत दी कि चयनकर्ताओं ने उनकी रिटायरमेंट के बारे में धोनी के साथ कोई चर्चा नहीं की है।

IND vs AUS 2019 Squad Schedule : ये रहा भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का स्क्वॉड और पूरा शेड्यूल

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के साथ बातचीत में मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि हमने निश्चित रूप से इस पर चर्चा नहीं की है। क्योंकि इतने बड़े टूर्नामेंट से पहले, मुझे नहीं लगता कि विचलित होना बुद्धिमानी है, क्योंकि इस समय सभी लोग विश्व कप के लिए तैयारी करने में बिजी हैं। इस बीच प्रसाद ने यह भी कहा कि धोनी आगामी विश्व कप में भारत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने बताया कि धोनी न केवल एक खिलाड़ी के रूप में बल्कि टीम के ऑन-फील्ड मेंटर के रूप में भी महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story