धोनी की बेटी को लिखने आ गई है गिनती, वायरल हो रहा है ये क्यूट VIDEO
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा एक बार फिर सुर्खियों में है। इन दिनों जीवा का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा एक बार फिर सुर्खियों में है। इन दिनों जीवा का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल धौनी की पत्नी साक्षी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी जीवा का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक ब्लैक बोर्ड पर चाक से गिनती लिखती नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें: धोनी को T-20 से बाहर करने पर पहली बार बोले कप्तान कोहली, वजह जानने पर विराट से हो जाएगा प्यार
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी की बेटी जीवा 1 से लेकर 30 तक की गिनती सही-सही लिख ले रही हैं। यहां तक कि इस वीडियो में नजर आ रहा है कि जीवा अपनी गलती को पहचानकर उसे तुरंत सही भी कर रही हैं।
जैसे कि जीवा पहले 18 को 81 लिख देती है, फिर गलती का एहसास होने पर उसे तुरंत सही कर 18 लिखती हैं। बता दें कि एमएस धोनी की बेटी जीवा अभी से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आए दिन उनका कोई ना कोई वीडियो दिख ही जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- महेंद्र सिंह धोनी धोनी जीवा धोनी जीवा वायरल वीडियो साक्षी धोनी की पत्नी Mahendra Singh Dhoni Ziva Dhoni Table Learning Video Ziva Dhoni Video Ziva Dhoni Learning Table Ziva Dhoni Learn Counting Sakshi Dhoni Sakshi Dhoni Shares Ziva Dhoni Video On Instagram daughter Ziva Dhoni daughter Dhoni wife Ziva photos sports news in hindi cricket news in hindi