Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

IPL 2019: विराट कोहली को प्रपोज करने वाली इस क्रिकेटर ने अश्विन की हरकत को बताया शर्मनाक

IPL 2019: आईपीएल 2019 में पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन के द्वारा राजस्थान के खिलाड़ी जोस बटलर को विवादित ढंग से ‘मांकड़िंग’ (Mankading) के जरिए ''रन आउट'' करना क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ा विवाद बन गया है। इस विवाद के बाद हर कोई अपनी राय सामने रख रहा है। इसी बीच विराट कोहली को प्रपोज करने वाली क्रिकेटर ने अश्विन की हरकत को शर्मनाक बताया है।

IPL 2019: विराट कोहली को प्रपोज करने वाली इस क्रिकेटर ने अश्विन की हरकत को बताया शर्मनाक
X

IPL 2019

आईपीएल 2019 में पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन के द्वारा राजस्थान के खिलाड़ी जोस बटलर को विवादित ढंग से ‘मांकड़िंग’ (Mankading) के जरिए 'रन आउट' करना क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ा विवाद बन गया है। इस विवाद के बाद हर कोई अपनी राय सामने रख रहा है। और अश्विन की आलोचना कर रहा है।

मैच के 13वें ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच विवादास्पद प्रकरण हुआ। इस समय तक मैच पूरी तरह रॉयल्स के कंट्रोल में था लेकिन तभी पिच से बाहर निकलने पर अश्विन ने बटलर को चेतावनी दिए बिना रन आउट कर दिया। इसे खेलभावना के विपरीत बताया गया और दुनिया भर में अश्विन की खूब आलोचना हो रही है।

IPL 2019: बटलर को बेईमानी से आउट करने पर अश्विन ने कहा- कुछ भी गलत नहीं किया, रहाणे ने दिया ये जवाब, देखें VIDEO

बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अश्विन ने इस हरकत के लिए कोई खेद नहीं जताया। राजस्थान को 14 रन से हराने के बाद अश्विन ने कहा कि मेरी हरकतें क्रिकेट के नियमों के भीतर थीं, इसे गैर-जरूरी नहीं कहा जा सकता।

इंग्लिश क्रिकेटर डेनियल व्याट ने अश्विन द्वारा बटलर को रन आउट करने की हरकत को शर्मनाक बताया। व्याट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शर्मनाक! बटलर अभी भी अपने क्रीज में था जब अश्विन ने स्टंप को गिराया था।

IPL 2019: विवादित ''रन आउट'' के बाद आलोचकों और क्रिकेट दिग्गजों के निशाने पर अश्विन, पत्नी ने दी ये प्रतिक्रिया

बता दें कि महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट भारतीय कप्तान विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज कर चुकी है। इसके अलावे वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और अफगानिस्तानी स्पिनर राशिद खान को लेकर भी कई बार ट्वीट कर चुकी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story