IPL 2018: IPL की नीलामी में 578 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, देखें बेस प्राइज की पूरी लिस्ट
एक हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने नीलामी के लिये पंजीकरण किया था लेकिन बीसीसीआई ने छंटनी कर इसे 578 खिलाड़ियों का कर दिया।

विवादों में घिरे इंग्लैंड के आल राउंडर बेन स्टोक्स और भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरू में होने वाली आईपीएल के खिलाड़ियों नीलामी में शामिल 16 मार्की खिलाड़ियों में मौजूद हैं। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट उन शीर्ष विदेशी खिलाड़ियों में मौजूद हैं, जिनकी नीलामी की जायेगी। रूट भी मार्की खिलाड़ियों की सूची में शामिल है।
बुधवार को स्टोक्स को इंग्लैंड के लिये खेलने की अनुमति मिल गयी जबकि उन पर झगड़ा करने का आरोप है। उन्हें सितंबर में नाइटक्लब के बाहर हुई झड़प की घटना में शामिल होने के कारण ईसीबी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने से निलंबित कर दिया था। एक हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने नीलामी के लिये पंजीकरण किया था लेकिन बीसीसीआई ने छंटनी कर इसे 578 खिलाड़ियों का कर दिया। खिलाड़ियों को उनके प्रोफाइल के आधार पर आठ स्लैब में रखा गया है।
इसे भी पढ़े: वाइफ प्रतिमा सिंह को पसंद नहीं थे इशांत शर्मा, समझती थी घमंडी, जानिए दिलचस्प लवस्टोरी
ऐसा है खिलाड़ियों का स्लैब
अंतरराष्ट्रीय (भारतीय और विदेशी) के लिये स्लैब क्रमश: दो करोड़ रूपये, 1.5 करोड़ रूपये, एक करोड़ रूपये, 75 लाख रूपये और 50 लाख रूपये है जबकि अनकैप खिलाड़ियों का आधार मूल्य क्रमश: 40 लाख रूपये, 30 लाख रूपये और 20 लाख रूपये है। आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने विज्ञप्ति में कहा-आईपीएल खिलाड़ी नीलामी में एक क्रिकेटर के चुने जाने से पहले काफी रणनीति बनायी जाती है।
इससे यह नीलामी काफी रोमाचंक और अनिश्चित हो जाती है। इस समय दुनिया के मुख्य तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और टी20 मैच विजेता क्रिस गेल को एम1 (मार्की 1) वर्ग में रखा गया है। मार्की सूची (एम2) के दूसरे टीयर में कुछ अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरभजन सिंह, गौतम गंभीर और युवराज सिंह हैं।
इसे भी पढ़े: क्या आपको पता है टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों के पास है सरकारी नौकरी
दो करोड़ रूपये के स्लैब में 13 भारतीय खिलाड़ी हैं और काफी लंबे समय के बाद फ्रेंचाइजी टीमों को भारत के मौजूदा खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिलेगा। मुरली विजय, केदार जाधव, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल और दिनेश कार्तिक फ्रेंचाइजी टीमों की शीर्ष पसंदीदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं जिसमें अफगानिस्तान के राशिद खान अरमान भी मौजूद हैं।
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबादा 1.5 करोड़ की स्लैब में हैं जबकि ब्रैंडन मैकुलम और फाफ डु प्लेसिस दो करोड़ रूपये के ग्रुप में हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के पास राइट टू मैच कार्ड है। क्रिस लिन भी दो करोड़ रूपये के दायरे में हैं। सूची के अनुसार दो करोड़ के स्लैब में 36 क्रिकेटर हैं जबकि 32 ने खुद को 1.5 करोड़ की सूची में रखा है। एक करोड़ में 31, 75 लाख रूपये में 23, 50 लाख रूपये में 122 खिलाड़ी हैं।
2 करोड़ बेस प्राइज वाले भारतीय खिलाड़ी
रविचंद्रन अश्विन
शिखर धवन
अजिंक्य रहाणे
गौतम गंभीर
हरभजन सिंह
युवराज सिंह
मुरली विजय
केएल राहुल
केदार जाधव
दिनेश कार्तिक
रॉबिन उथप्पा
युजवेंद्र चहल
कर्ण शर्मा
2 करोड़ बेस प्राइज वाले विदेशी खिलाड़ी
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
केरन पोलार्ड( वेस्टइंडीज)
मिचेल स्टार्क(ऑस्ट्रेलिया)
बेन स्टोक्स(इंग्लैंड)
ड्वैन ब्रावो( वेस्टइंडीज)
ग्लैन मैक्सवेल(ऑस्ट्रेलिया)
क्रिस लिन(ऑस्ट्रेलिया)
ब्रैडन मैकुलम(न्यूजीलैंड)
जेम्स फॉक्नर(ऑस्ट्रेलिया)
मार्कस स्टोइनिस(ऑस्ट्रेलिया)
क्रिस वोक्स (इंग्लैंड)
क्विंटन डि कॉक( दक्षिण अफ्रीका)
पैट कमिंस( ऑस्ट्रेलिया)
जोस हेजलवुड( ऑस्ट्रेलिया)
मिचेल जॉनसन(ऑस्ट्रेलिया)
राशिद खान( अफगानिस्तान)
कोलिन इनग्राम(दक्षिण अफ्रीका)
इयान मॉर्गन(इंग्लैंड)
कोरी एंडरसन( न्यूजीलैंड)
डेविड विली( इंग्लैंड)
लियाम प्लंकेट(इंग्लैंड)
एंजेलो मैथ्यूज(श्रीलंका)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App