आईपीएल-10 की नीलामी में गोरों ने मारी बाजी, भारतीय खिलाड़ियों को लगा झटका
इस बार के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स।

X
haribhoomi.comCreated On: 20 Feb 2017 12:00 AM GMT
बेंगलुरु. आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के दसवें सीजन के लिए सोमवार को बेंगलुरु में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस सीजन के लिए 28 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 76 क्रिकेटरों की नीलामी हुई। इस नीलामी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों की चमक रही। प्रक्रिया शुरू होते ही किंग्स इलेवन पंजाब ने इंग्लैंड के इयोन मोर्गन को 2 करोड़ में खरीद लिया।
इस बार के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स। स्टोक्स को पुणे ने साढ़े 14 करोड़ में खरीदा है। इसके बाद दूसरा सबसे महंगा खिलाड़ी भी इंग्लैंड का ही रहा। आरसीबी ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टेमाल मिल्स को 12 करोड़ रुपए में खरीदा।
इसे भी पढ़ेंः राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स की कप्तानी से हटाए गए धोनी
नीलामी में अभी तक भारतीय खिलाड़ियों के लिए बिलकुल भी अच्छा साबित नहीं हुआ है। नीलामी में इरफान पठान को कोई खरीददार नहीं मिला। इसके अलावा इशांत शर्मा को भी किसी टीम ने खरीदा।
अधिकतर टीमों का यकीन भारतीय गेंदबाजों पर नहीं बल्कि विदेशी गेंदबाजों पर है। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को केकेआर ने 5 करोड़ में खरीदा तो वहीं साउथ अफ्रीका के कैंगिसो रबाडा को दिल्ली ने 5 करोड़ में खरीदा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story