Logo
election banner
Vladimir Putin Oath ceremony: व्लादिमीर पुतिन ने  मंगलवार को पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। शपथ समारोह का आयोजन रूसी परंपरा के मुताबिक रूस की राजधसानी मॉस्को के ऐतिहासिक ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में हुआ।

Vladimir Putin Oath ceremony:व्लादिमीर पुतिन ने  मंगलवार को पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। शपथ समारोह का आयोजन रूसी परंपरा के मुताबिक रूस की राजधसानी मॉस्को के ऐतिहासिक ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में हुआ। पुतिन ने महज 33 शब्दों में अपनी शपथ ली। इसके बाद  पुतिन ने देश के लोगों को वैश्विक मंच पर रूस की स्थिति को मजबूत करने का भराेसा दिलाया। साथ ही कहा कि वह उन देशों के साथ भी रिश्ते सुधारने की कोशिश करेंगे जो रूस को अपना दुश्मन समझते हैं।

हम और अधिक मजबूत बनकर उभरेंगे: पुतिन
हाल ही में हुए रूस के राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन 88 प्रतिशत के वोट मार्जिन से जीत हासिल की है। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी निकोले खारितोनोव को केवल 4 प्रतिशत वोट मिले। पुतिन ने अपने शपथ समारोह के बाद कहा कि मैं जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए समर्पित रहूंगा। हम और अधिक मजबूत बनकर उभरेंगे। मैं जनता का विश्वास कायम रखने की हर संभव कोशिश करूंगा। 

पुतिन का पहला कार्यकाल 2000 में शुरू हुआ था
राष्ट्रपति के रूप में यह पुतिन का पांचवां कार्यकाल है। पुतिन का पहला कार्यकाल 2000 में शुरू हुआ था। इसके बाद से वह लगातार देश के राष्ट्रपति बने हुए हैं। देश की विपक्षी पार्टियों की ओर से पुतिन पर लगातार चुनावों को प्रभावित करने का आरोप लगाया जाता रहा है। इसके साथ ही पुतिन पर अपने विरोधियों की हत्या करवाने और उन्हें जेल में डलवाने का भी आरोप लगाया जाता है। पुतिन के राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण का ब्रिटेन और मेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने बहिष्कार किया।

21 तोपों से दी गई पुतिन को सलामी
राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के लिए पुतिन, फेडरल काउंसिल के सदस्य, स्टेट ड्यूमा के सदस्य, कई देशों के एंबैस्डर, रुस के सभी हाईकोर्ट के जजों और डिप्लोमैटिक कॉर्प्स के साथ साथ ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस पहुंचे। शपथ ग्रहण  समारोह का समापन 21 तोपों की सलामी के साथ हुआ। बता दें कि रूस में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वालों को 21 तोपों को सलामी देने की परंपरा है।

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे 6 हजार लोग
पुतिन के शपथ ग्रहण समारोह में  पूर्व जर्मन चांसलर गेरहार्ड श्रोडर भी शामिल हुए। इसके साथ ही रूस और दुनिया भर के कई हाई प्रोफाइल हस्तियां भी इस समाराेह में पहुंचे। इस समारोह के लिए खास तौर पर रूस और रूस से बाहर के 6 हजार से ज्यादा लोगों को न्यौता दिया गया था। शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। दुनिया भर के लोगों ने इस कार्यक्रम को देखा। शपथ के बाद, रूस के ऑर्थोडॉक्स चर्च के चीफ पेट्रिआर्क द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

5379487