T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में संजू सैमसन ने वानखेड़े स्टेडियम में ऐसी बल्लेबाजी की जिसने 10 साल पुरानी यादें ताजा कर दीं। भारतीय ओपनर ने सिर्फ 42 गेंदों में 89 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया और विराट कोहली के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
गुरुवार को खेले गए IND vs ENG T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।
सैमसन ने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए। उनकी पारी में क्लासिक कवर ड्राइव, लेट डैब और लंबे छक्के देखने को मिले, जिसने वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
8️⃣9️⃣ runs
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
4️⃣2️⃣ balls
8️⃣ fours and 7️⃣sixes
An innings of the highest calibre by @IamSanjuSamson on a grand stage 🔥
Updates ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/KmL5VUM93Q
भारतीय ओपनर ने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए और सिर्फ 42 गेंदों में 89 रन बनाकर भारत को 250 से ज्यादा के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
यह पारी कई मायनों में खास रही। T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में किसी भारतीय बल्लेबाज का यह सबसे बड़ा स्कोर है, जो 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली के 89 रन की बराबरी करता है। उस समय भी मैच वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला गया था।
सैमसन के लिए यह टूर्नामेंट में शानदार वापसी भी है। शुरुआती मैचों में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने के बाद उन्होंने जबरदस्त कमबैक करते हुए लगातार 97 और 89 रन की पारियां खेलीं और भारत को फाइनल की दहलीज तक पहुंचा दिया।









