Vaibhav Sooryavanshi crying video: KKR vs RR मैच के बाद एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने हर क्रिकेट फैन को भावुक कर दिया। सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम की हार के बाद मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। उनकी 46 रन की शानदार पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। अब उनका ये VIDEO तेजी से वायरल हो रहा है।
मैच में वैभव ने 28 गेंदों में 46 रनों की तेज और आक्रामक पारी खेली। उनकी इस पारी ने RR को मजबूत शुरुआत दी थी। लेकिन इसके बाद टीम का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया। केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया।
Yesterday Vaibhav Sooryavanshi was spotted crying after the game… This guy is unbelievable! Whether he gets out early or the team loses, he wears his heart on his sleeve. Honestly, that’s that 15-year-old mindset I know I would’ve been doing the exact same thing at that age! 🤣… pic.twitter.com/Ug6X4gVqks
— OldMonkOfCricket (@OldMonkOfCric) April 20, 2026
केकेआर ने राजस्थान को हराया
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने आखिरी ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। यह जीत उनके लिए बेहद खास रही, क्योंकि टीम ने लगातार छह हार के बाद सातवें मैच में पहली जीत दर्ज की। लेकिन मैच खत्म होने के बाद जो दृश्य सामने आया, उसने सभी का ध्यान खींच लिया।
केकेआर के डगआउट में जश्न चल रहा था, वहीं दूसरी तरफ RR के डगआउट में वैभव एक कोने में बैठे रोते नजर आए। वह अपनी कैप से चेहरा छिपाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी निराशा साफ झलक रही थी।
इस दौरान खेल भावना का भी शानदार उदाहरण देखने को मिला। केकेआर के एक सदस्य (कुछ रिपोर्ट्स में खिलाड़ी बताया गया) वैभव के पास पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। यह पल फैंस को काफी पसंद आया।
वैभव शानदार बल्लेबाजी कर रहे
वैभव इस सीजन में सिर्फ अपनी बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि अपने जज्बातों के कारण भी चर्चा में हैं। उनका स्ट्राइक रेट 260 से ज्यादा है और वे हर मैच में आक्रामक अंदाज में खेलते हैं। लेकिन खास बात यह है कि वे अपने प्रदर्शन को लेकर बेहद गंभीर रहते हैं। फैंस का मानना है कि वैभव खुद के सबसे बड़े आलोचक हैं। वे अक्सर आउट होने के बाद खुद से नाराज नजर आते हैं, भले ही उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दी हो।
कुल मिलाकर, यह घटना दिखाती है कि क्रिकेट सिर्फ जीत-हार का खेल नहीं, बल्कि जज्बातों का भी खेल है और वैभव जैसे युवा खिलाड़ी इसे पूरी ईमानदारी से जी रहे।









