Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के 3 फेज की वोटिंग कम्प्लीट, 2019 के मुकाबले मतदान में गिरावट दर्ज; जानिए इसके मायने

Lok Sabha Election Phase 3
X
Lok Sabha Election Phase 3
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे फेज की वोटिंग हो चुकी है। तीनों फेज की लोकसभा चुनाव 2019 से तुलना करें, तो वोट का प्रतिशत गिरा है। जानिए क्या है इसके मायने?

Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे फेज की वोटिंग मंगलवार 7 मई को खत्म हो गई। 10 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर हुई वोटिंग। इस बार मतदान खत्म होने तक इन सभी 93 सीटों पर 64.18 प्रतिशत वोटिंग हुई। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान इन 93 लोकसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत 66.89% रहा था। इस बार 64.18 % वोटिंग हुई। इसका मतलब है कि इस बार पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान 2.71% कम वोटिंग हुई। हर चरण में करीब 3 प्रतिशत कम वोटिंग हुई है।आइए, जानते हैं, क्या हैं वोटिंग प्रतिशत कम होने के मायने।

अब तक देश में 283 सीटों पर वोटिंग संपन्न
इन 93 सीटों पर वोटिंग होने के साथ ही अब तक देश में 283 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो चुका है। गुजरात की सूरत सीट पर बीजेपी को निर्विरोध जीत मिल चुकी है। पहले फेज में 102 लोकसभा सीटों और दूसरे फेज में 87 सीटों पर वोटिंग हुई थी। ऐसे में आधी से ज्यादा सीटों पर वोटिंग संपन्न हो चुकी है। इसके बाद राजनीति के जानकार इस आकलन में जुट गए हैं देश के लोगों का मूड क्या है? पहले 2 फेज की ही तरह ही अब तक के आंकड़ों के मुताबिक तीसरे फेज में भी वोटिंग परसेंट में गिरावट देखने को मिली है।

पिछले लोकसभा चुनाव और मौजूदा चुनाव में कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग?
जिन 93 सीटों पर वोटिंग हुई है उनमें 2019 में 66.89% मतदान दर्ज किया गया था। सबसे ज्यादा 90.66% मतदान असम की धुबरी सीट पर हुआ था। वहीं सबसे कम 54.53% मतदान मध्य प्रदेश की भिंड सीट पर हुआ था। वहीं, इस बार तीसरे चरण में जिन सीटों पर वोटिंग हुई है, उनमें सबसे ज्यादा 88.10% वोटिंग रायगढ़ सीट पर और सबसे कम 49.22%.वोटिंग गुजरात की अमरेली सीट पर हुआ है। जिन सीटों पर 7 मई को वोटिंग हुई है वहां 2019 में कैसा ट्रेंड था? राज्यवार कहां कितना मतदान हुआ था?

पिछले लोकसभा चुनाव के किस चरण में कितनी Voting:
फेज 2019 में वोटिंग 2024 में वोटिंग प्रतिशत
पहला फेज 69.96 66.14
दूसरा फेज 70.09 66.71
तीसरा फेज 66.89 64.18
राज्यों में कहां कितने प्रतिशत हुई Voting:
राज्य 2019 का वोटिंग पर्सेंटेज 2024 का वोटिंग पर्सेंटेज
असम 85.15 81.06
दमन दीव, दादरा नगर हवेली 77.05 69.47
छत्तीसगढ़ 70.87 71.03
गुजरात 64.51 58.71
बिहार 61.26 58.18
नार्थ गोवा 75.14 76.54
कर्नाटक 68.65 70.41
मध्य प्रदेश 66.71 66.05
महाराष्ट्र 63.87 61.44
उत्तर प्रदेश 60.01 57.34
पश्चिम बंगाल 81.69 74.82
93 सीटों पर कहां कितनी Voting:
लोकसभा सीट 2019 में वोटिंग प्रतिशत 2024 में वोटिंग प्रतिशत
धुबरी 90.66 85.93
मुर्शिदाबाद 84.29 79.12
जंगीपुर 80.72 72.29
मालदा साउथ 81.24 75.86
मालदा नॉर्थ 80.39 75.92
काेकराझार 83.3 78.46
रायगढ़ 77.91 78.43
भरूच 73.55 68.75
ग्वालियर 59.82 71.68
मैनपुरी 56.77 58.59
फिरोजाबाद 60.13 58.22
सम्भल 64.73 62.81
आगरा 59.12 53.99
फ़तेहपुर सीकरी 60.42 57.09
हाथरस 61.76 55.36
बरेली 59.46 57.88
बदायूं 57.17 54.05
एटा 61.7 59.17
सागर 65.54 65.19
गुना 70.34 71.95
भिंड 54.53 54.87
सोलापुर 58.67 57.61
उस्मानाबाद 63.76 60.91
दादरा और नगर हवेली 79.58 72.01
चिक्कोडी 75.62 76.99
वलसाड 75.48 68.66
रायपुर 66.16 66.02
धारवाड़ 70.29 72.53
बारपेटा 86.57 82.02
भोपाल 65.74 62.29
कोल्हापुर 70.86 70.35
हातकणंगले 70.6 68.07
सतारा 60.47 63.05
रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग 61.99 59.23
सांगली 65.92 60.95
रायचूर 58.34 64.10
बारडोली 73.89 62.78
वडोदरा 68.18 61.33
राजगढ़ 74.42 75.39
बैतूल 78.18 72.65
भावनगर 59.05 51.24
माढा 63.77 62.17
छोटा उदयपुर 73.9 67.37
लातूर 62.44 60.18
बारामती 61.82 56.07
विदिशा 71.83 74.05
आनंद 67.04 63.96
रायगढ़ 62.17 88.10
मुरैना 61.96 68.22
दमन और दीव 71.85 65.36
एटा 61.7 68.93
आंवला 58.97 57.08
गुवाहाटी 80.87 75.67
शिमोगा 76.58 76.05
झंझारपुर 57.35 54.04
दावणगेरे 73.19 76.23
सुपौल 65.72 61.53
उत्तर कन्नड़ 74.16 73.52
अररिया 64.79 59.89
मधेपुरा 60.89 58.65
खगड़िया 57.71 56.76
सरगुजा 77.4 78.78
जांजगीर-चांपा 65.81 65.92
कोरबा 75.38 75.56
बिलासपुर 64.48 63.95
दुर्ग 71.78 72.29
उत्तर गोवा 77.05 73.51
दक्षिण गोवा 73.31 73.90
कच्छ 58.71 55.05
हावेरी 74.21 76.78
बेल्लारी 69.76 72.35
बनासकांठा 65.03 67.74
कोप्पल 68.56 63.87
बेलगाम 67.84 71.00
बीदर 63 73.55
गांधीनगर 66.08 59.19
साबरकांठा 67.77 63.04
मेहसाणा 65.78 58.34
पाटन 62.45 57.60
अहमदाबाद पूर्व 61.76 52.53
अहमदाबाद पश्चिम 60.81 52.99
नवसारी 66.4 57.07
सुरेंद्रनगर 58.41 54.32
खेड़ा 61.04 57.43
राजकोट 63.49 59.60
पंचमहल 62.23 56.06
जूनागढ़ 61.31 58.80
अमरेली 55.97 49.22
गुलबर्गा 61.18 61.73
जामनगर 61.03 57.17
दाहोद 66.57 56.00
बागलकोट 70.7 70.10
पोरबंदर 57.21 51.76
बीजापुर 61.89 64.71


Voting प्रतिशत घटने और बढ़ने के क्या हैं मायने?
वोटिंग प्रतिशत घटने और बढ़ने को लेकर आम अवधारणा यह है कि अगर वोटिंग प्रतिशत कम रहता है तो मौजूदा सरकार को फायदा होता है। वहीं, अगर वोटिंग प्रतिशत बढ़ता है ताे मौजूदा सरकार को नुकसान होने की संभावना है। हालांकि, लंबे समय तक वोटिंग कवर करने वाले रिपोर्टरों की मानें तो पहले यह अवधारणा प्रचलित थी। हालांकि, समय के साथ वोटिंग पैटर्न और ट्रेंड में भी बदलाव आया है। कई चुनावों के बाद यह देखने को मिला है कि वोटिंग प्रतिशत घटने के बावजूद सत्तारूढ़ पार्टी या सरकार को नुकसान हुआ और विपक्ष बाजी मार गया।

वोटिंग पर्सेंट में सबसे ज्यादा गिरावट दादरा और नगर हवेली में
चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रोविजनल आंकड़ों के मतुताबित तीसरे चरण के दौरान वोटिंग पर्सेंट में सबसे ज्यादा 11% गिरावट दादरा और नगर हवेली में हुई। महाराष्ट्र और असम में भी वोटिंग पर्सेंट में काफी कमी देखी गई। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में महाराष्ट्र में 10 प्रतिशत कम वोट पड़े और असम में भी 10 प्रतिशत की गिरावट आई। सभी 93 सीटों पर वोटों में 6.3 फीसदी की कमी आई। गुजरात में 8.5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जबकि पश्चिम बंगाल में 7.8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

यूपी, बिहार और कर्नाटक में वोटिंग में मामूली गिरावट
उत्तर प्रदेश, बिहार और कर्नाटक में पहले चरण की तुलना में वोट प्रतिशत बेहद मामूली गिरवाट देखी गई। प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में वोटिंग प्रतिशत में लगभग 4 प्रतिशत, बिहार में लगभग 5 प्रतिशत और कर्नाटक में लगभग 2.5 प्रतिशत की कमी देखी गई है। हालांकि, यह अनुमान है कि चुनाव आयोग की ओर से अंतिम डेटा जारी होने के बाद फाइनल आंकड़े पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान हुई वोटिंग पर्सेंट से मेल खा सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story