रायपुर। मौदहापारा थाना क्षेत्र के एमजी रोड स्थित चौपाटी में ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले लोगों से दोस्ती कर फाइनेंस एप से चार लाख की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का पिता पूर्व में फाइनेंस का काम करता था। इसके कारण आरोपी युवक फाइनेंस एप से भली तरह से परिचित था। इसका फायदा ठगी की। उठाते हुए युवक ने लोगों के साथ मध्यप्रदेश, छिंदवाड़ा निवासी मुदित पाठे उर्फ कृष पवार (19) को पुलिस ने ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मुदित ने महज 10वीं तक पढ़ाई की है। कोरोना काल में परिस्थिति खराब होने की वजह से मुदित ने पढ़ाई छोड़ दी और फाइनेंस का काम करने रायपुर आया। मुदित ने पुलिस को बताया है कि वह रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में पहले किराए से रहा, फिर डोरमेट्री में ठहरकर ठेले वालों एवं छोटे व्यापारियों से धीरे-धीरे मेलजोल बढ़ा कर ठगी की।
विश्वास हासिल कर जानकारी जुटाता था
पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मुदित विभिन्न ऑनलाइन फाइनेंस, कैशबैक एवं इन्वेस्टमेंट एप्स से बेस्ट कैशबैक, प्रोमो कोड एवं रेफरल कोड की जानकारी प्राप्त कर वह शुरू में पीड़ितों को वास्तविक लाभ दिलवाता था, इससे उसने लोगों का विश्वास अर्जित किया। विश्वास जीतने के बाद वह उन लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन एवं अन्य व्यक्तिगत दस्तावेजों की जानकारी जुटाता था। प्रारंभिक चरण में वह लोन प्रक्रिया में सहायता कर प्रोसेसिंग फीस माफ होने जैसे लाभ दिलवाने की बात कर पीड़ितों की आवश्यकता में मदद करता रहा, जिससे पीड़ितों को किसी प्रकार का संदेह न हो।
ठगी के पैसों से मोबाइल दुकान खोलना चाहता था
मुदित ने पुलिस को बताया है कि वह विभिन्न फाइनेंस एप्लिकेशनों के माध्यम से पीड़ितों के नाम पर प्री-अप्रूव्ड लोन स्वीकृत कराया तथा प्राप्त राशि को अपने ऑनलाइन वॉलेट एवं अन्य खातों में चैनलाइज किया। मुदित के अनुसार उसका पिता पूर्व में इंश्योरेंस क्षेत्र में कार्यरत था तथा कोरोना काल के बाद आर्थिक रूप से मुदित का पिता आर्थिक रूप से कमजोर हो गया। इसके बाद मुदित ने पढ़ाई छोड़ दी और ऑनलाइन एप्स व पोर्टल के माध्यम से फाइनेंस एवं निवेश से संबंधित जानकारी हासिल की। मुदित ठगी के पैसों से छिंदवाड़ा में मोबाइल दुकान खोलना चाहता था।










