Logo
धरसीवां विधानसभा के कुंरा नगर पंचायत स्थित पीएम श्री स्कूल में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अनुज शर्मा ने कार्यक्रमों की सराहना की।

धरसींवा। छत्तीसगढ़ के धरसींवा विधासभा क्षेत्र के कुंरा नगर पंचायत स्थित पीएम श्री स्कूल में शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक प्रतिभा का भव्य संगम देखने को मिला। जब स्कूल का वार्षिक उत्सव पूरे उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनुज शर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायी बना दिया। बच्चों की प्रतिभा, शिक्षकों का समर्पण एयर अभिभावकों की सहभागिता ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।  

इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अनुज शर्मा ने माँ सरस्वती के मूर्ती पर माल्यार्पण और दीप जला कर किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा और संस्कार विषय पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। लोक नृत्य, लघु नाटिका और देशभक्ति गीतों ने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया और सभागार तालियों से गूंज उठा।

Dharsiwa PM Shri School Annual function MLA Anuj Sharma success mantra
छात्र-छात्राओं के साथ विधायक अनुज

विधायक अनुज इनको किया सम्मानित
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने वर्षभर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले और खेलकूद में पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि, आप सभी कल के भारत के निर्माता हैं। पीएम श्री स्कूल आपको वे संसाधन दे रहे हैं, जो पहले संभव नहीं थे। अब यह आपकी जिम्मेदारी है कि, आप अपनी मेहनत से इन अवसरों को सुनहरे भविष्य में बदलें।

Dharsiwa PM Shri School Annual function MLA Anuj Sharma success mantra
माँ सरस्वती के मूर्ती पर माल्यार्पण करते हुए

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान
विधायक अनुज ने कहा कि, पीएम श्री योजना के अंतर्गत स्कूलों का कायाकल्प होना क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है, जिससे ग्रामीण अंचल के बच्चों को भी आधुनिक तकनीक और उच्च स्तरीय सुविधाओं के साथ शिक्षा मिल रही है। विधायक ने शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

यह सालभर की मेहनत दिखाने का अवसर है- विधायक अनुज
छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, पीएम श्री स्कूल के बच्चों को ‘अर्जुन की आँख’ की तरह लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। डिजिटल युग में ध्यान भटकना आसान है, लेकिन जो अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करेगा, वही आगे चलकर नेतृत्व करेगा। आगामी वार्षिक परीक्षाओं को लेकर उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि परीक्षा को बोझ या डर नहीं, बल्कि एक उत्सव की तरह लें। यह सालभर की मेहनत दिखाने का अवसर है। उन्होंने आत्मविश्वास, स्वयं पर भरोसा और दूसरों से तुलना न करने की सीख देते हुए सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Dharsiwa PM Shri School Annual function MLA Anuj Sharma success mantra
विधायक अनुज शर्मा के स्वागत के दौरान 

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम के बाद विधायक अनुज शर्मा धरसीवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जीवन दीप समिति की बैठक में भी शामिल हुए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद साहू, डॉ. के. के. वर्मा, योगेश साहू सहित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
 

5379487