भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को चटाई धूल, 2-1 से हराया
30 अक्टूबर को भारत की पुरुष टीम भी इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है।
X
haribhoomi.comCreated On: 5 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. भारत और चीन की महिला टीमों के बीच शनिवार को सिंगापुर में एशियन चैंपियन्स ट्रोफी का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने चीन को 2-1 से हराकर एशियन चैंपियन का तमगा हासिल कर लिया। इससे पहले 30 अक्टूबर को भारत की पुरुष टीम भी इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है। भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को मात दी थी।
Singapore: Indian women Hockey team beat China in the finals of Asian Champions Trophy, 2-1
— ANI (@ANI_news) November 5, 2016
मैच की शुरुआत से ही भारत ने सधा हुआ खेल दिखाया। खेल की शुरुआत में पहला क्वॉर्टर खत्म होने के साथ भारत ने पेनल्टी कॉर्नर का पूरा फायदा उठाते हुए चीन पर 1 गोल की बढ़त हासिल कर ली थी। इस गोल की हीरो रहीं दीप ग्रेस एक्का। इसके बाद दूसरे क्वॉर्टर के खत्म होने तक (हाफ टाइम) भारत ने अपनी 1-0 की लीड को बरकरार रखा। हालांकि, तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने तक चीन ने मैच में वापसी की और भारत के साथ मुकाबला 1-1 की बराबरी पर कर दिया। चीनी खिलाड़ी चोंग ने मैच के 44वें मिनट में शानदार फील्ड गोल की मदद से चीन को भारत की बराबरी पर ला दिया।
एनबीटी की खबर के मुताबिक, मैच के आखिरी क्वॉर्टर में भारत ने जीत के लिए काफी संघर्ष किया। इस संघर्ष का भारत को फायदा भी मिला और जीत भारत के खाते में आ गई। इससे पहले शुक्रवार को ही भारत का सामना टूर्नमेंट की पहली हार से हुआ था। इसमें चीन के साथ फाइनल लीग मैच में भारत को 2-3 से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद चीन 9 पॉइंट्स के साथ टॉप पर आ गया और भारत (7 अंकों के साथ) दूसरे स्थान पर खिसक गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story