IND vs SA: मंधाना के रिकॉर्ड शतक से भारत ने अफ्रीका को रौंदा, झूलन ने रचा इतिहास
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के ताबड़तोड 135 रन की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 178 रन से हरा दिया।

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के ताबड़तोड 135 रन की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 178 रन से हरा दिया। आईसीसी महिला चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही तीन मैचों की श्रृंखला में इस जीत से भारत ने 2-0 की विजयी बढ़त बना ली। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने मंधाना के 129 गेंद में 135 रन के दम पर निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट पर 302 रन बनाए।
मंधाना का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह दूसरा शतक है जिसे पूरा करने के दौरान उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया। अब वह भारत की अकेली ऐसी महिला खिलाड़ी हो गई हैं, जिन्होंने तीन अलग अलग देशों में उनके खिलाफ शतक बनाए हैं। इससे पहले स्मृति इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी शतक बना चुकी हैं। मंधाना के अलावा हरमनप्रीत कौर (नाबाद 55) और वेदा कृष्णमूर्ति (नाबाद 51) ने भी भारतीय पारी में अच्छा योगदान दिया।
इसे भी पढ़े: IND vs SA: कोहली ने 160 रन के साथ ही कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी
अपने 166वें मैच में झूलन गोस्वामी ने रचा इतिहास
भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी बुधवार को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। झूलन ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। अपना 166वां मैच खेल रही 35 साल की झूलन ने सलामी बल्लेबाज लारा वूलवार्ट को आउट करके अपना 200वां विकेट चटकाया।
Congrats! Jhulan Goswami on claiming landmark 200 wickets in ODIs #Jhulan200 pic.twitter.com/9hGBAVSX9d
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 7, 2018
गौरतलब हैं कि 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाने वाले पहले पुरुष गेंदबाज भी भारत के कपिल देव थे। मई 2017 में झूलन महिला क्रिकेट की सबसे सफल गेंदबाज बनी थी। उन्होंने आस्ट्रेलिया की कैथरीन फिट्जपैट्रिक का लगभग एक दशक पुराना रिकार्ड तोड़ा था। झूलन ने 2002 में पदार्पण किया था और उन्हें 2007 में आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर भी चुना गया।
2nd ODI: @mandhana_smriti scores first century of the ODI series #SAvIND pic.twitter.com/HIALaFArvk
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 7, 2018
बता दें कि पिछले मैच की तरह इस मैच में भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का समाना करने में पूरी तरह विफल रही और उनकी पारी 30.5 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। लेग स्पिनर पूनम यादव सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 24 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि बायें हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गयकवाड़ (14 रन पर दो विकट) और ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा (34 रन पर दो विकेट) ने भी बल्लेबाजों को ज्यादा मौके नहीं दिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App