IND vs NZ 3rd T20 2019: धोनी ने फिर दिखाई चीते सी फुर्ती और बाज सी नजर, कीवी बल्लेबाज को ढेर कर बन गए नंबर 1, देखें VIDEO
IND vs NZ 3rd T20 2019: पारी के आठवें ओवर में टिम सेफर्ट ने कुलदीप यादव की एक गेंद को खेलने से चूक गए और इससे पहले कि वह अपना पैर वापस क्रीज में जमा पाते तबतक एमएस धोनी ने स्टंप्स बिखेर दी।

IND vs NZ 3rd T20 2019 MS Dhoni Stumps Tim Seifert
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को हैमिल्टन के सेडोन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 मैच के दौरान एक बार फिर चीते सी फुर्ती दिखाते हुए शानदार स्टंपिंग की। कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट और कोलिन मुनरो ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की।
IND vs NZ 3rd T20 2019: एमएस धोनी T20 में ''तिहरा शतक'' बनाने वाले पहले भारतीय बने
Lightning quick and how ⚡️⚡️#NZvIND pic.twitter.com/jAcilR7xON
— BCCI (@BCCI) February 10, 2019
तभी धोनी अपने रंग में आए और टिम सेफर्ट को पवेलियन भेजकर भारत को पहली सफलता दिला दी। पारी के आठवें ओवर में टिम सेफर्ट ने कुलदीप यादव की एक गेंद को खेलने से चूक गए और इससे पहले कि वह अपना पैर वापस क्रीज में जमा पाते तबतक धोनी ने स्टंप्स बिखेर दी।
रिप्ले में पता चला कि बल्लेबाज का पैर की अंगुली लाइन पर थी पर तबतक धोनी ने बेल्स को गिरा दिया था। इसके साथ ही धोनी खेल के सबसे छोटे प्रारूप टी20 में एक विकेटकीपर द्वारा सबसे अधिक स्टंपिंग करने के मामले में पहले नंबर पर आ गए।
टी20 में सबसे ज्यादा स्टंपिंग
34 - एमएस धोनी (भारत)
32 - कामरान अकमल (पाकिस्तान)
28 - मोहम्मद शहजाद (अफगानिस्तान)/ मुश्फिकुर रहीम (बांग्लादेश)
20- दिनेश रामदीन (वेस्टइंडीज)/ कुमार संगकारा (श्रीलंका)
Lighting speed ⚡⚡
— Vinay Sai (@Urstruly__Vinay) February 10, 2019
Love you Thala 😍😍#Dhoni #MSDhoni #INDvNZ pic.twitter.com/b346K2TVCe
बता दें कि इस बीच धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में तीसरे टी20 में मैदान में उतरने के साथ ही 300 टी20 मैच खेलने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बन गए। इस सूची में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड 446 टी20 मैच के साथ शीर्ष पर हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- IND vs NZ 3rd T20 2019 Ms dhoni Mahendra singh Dhoni Tim Seifert Hamilton Kuldeep Yadav Seddon Park Ms dhoni stumping Ms dhoni stumping record Ms dhoni T20 stumping record Dhoni stumps Tim Seifert Ms dhoni 300 T20 match IND vs NZ 3rd T20 2019 Live Score IND vs NZ 3rd T20 Live Score IND vs NZ 3rd T20 3rd T20 IND vs NZ T20 IND vs NZ NZ vs IND ind vs nz t20 live score एमएस धोनी धोनी का स्टंपिंग रिकॉर्ड धोनी ने टिम �