IND vs AUS 5th ODI 2019: रोहित शर्मा ने किया ये कारनामा तो टूट जाएगा सचिन-धोनी का ये खास रिकॉर्ड, बनाने हैं सिर्फ इतने रन
IND vs AUS 5th ODI 2019: लंबे समय के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में 95 रनों की धुआंधार बल्लेबाजी की। अब रोहित के पास बुधवार को नई दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें एकदिवसीय मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी के एक शानदार रिकॉर्ड तोड़ने का अच्छा मौका है।

लंबे समय के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में 95 रनों की धुआंधार बल्लेबाजी की। अब रोहित के पास नई दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें एकदिवसीय मैच के दौरान एक शानदार रिकॉर्ड बनाने का अच्छा मौका है। रोहित ने अब तक 199 पारियों में 7954 रन बनाए हैं, और 8000 वनडे रन तक पहुंचने से सिर्फ 46 रन दूर हैं।
अगर रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें वनडे में ये रन बनाने में कामयाब होते हैं, तो वह न केवल आठ हजार प्लस वनडे रन के साथ विराट कोहली,एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज्जों के क्लब में शामिल होंगे बल्कि सौरव गांगुली के साथ मिलकर सबसे तेज यह कारनामा करने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन जाएंगे।
IND vs AUS 2019: ऋषभ पंत के बचाव में उतरे एक्टर सुनील शेट्टी, कही ये बड़ी बात, जानें पूरा मामला
इतना ही नहीं इसके साथ ही रोहित शर्मा सबसे तेज आठ हजार रन बनाने के मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ देंगे। सचिन ने जहां 210 परियों में यह कारनामा किया था वहीं धोनी इस मुकाम तक 214 पारियों में पहुंचे थे।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान सौरव गांगुली, जिन्होंने अपने एकदिवसीय करियर में 11,263 रन बनाए, अपनी 200वीं पारी में 8000 रन तक पहुंचे थे। केवल विराट कोहली (175) और एबी डिविलियर्स (182) ने कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि श्रृंखला में इससे पहले रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 37, 0, 14 रन बनाए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- India vs Australia Rohit Sharma Sourav Ganguly Sachin Tendulkar MS Dhoni Rohit Sharma 8000 runs Rohit Sharma ODI runs Rohit Sharma Records Australia tour of India 2019 IND vs AUS 5th ODI 2019 Rohit Sharma 8000 ODI runs IND vs AUS 5th ODI IND vs AUS 5th ODI 2019 Playing 11 IND vs AUS ODI 2019 Playing 11 IND vs AUS 5th ODI 2019 Squad IND vs AUS ODI 2019 Squad IND vs AUS 2019 india vs australia india vs australia 2019 india vs australia 5th ODI 2019 india vs australia 2019 Squad ind vs aus 5