IND vs AUS 4th ODI 2019: शिखर धवन ने खेली करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जड़ा 16वां वनडे शतक और बना दिए कई बड़े रिकॉर्ड
IND vs AUS 4th ODI 2019: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आखिरकार खराब फॉर्म से उबरते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में चौथे वनडे में अपना 16वां एकदिवसीय शतक जमाया। साथी रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज ने 193 रनों की साझेदारी की। धवन ने 97 गेंदों पर अपना 16वां वनडे शतक बनाया, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था।

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आखिरकार खराब फॉर्म से उबरते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में चौथे वनडे में अपना 16वां एकदिवसीय शतक जमाया। साथी रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज ने 193 रनों की साझेदारी की।
धवन ने 97 गेंदों पर अपना 16वां वनडे शतक बनाया, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था। 17 मैचों और लगभग छह महीने के बाद धवन का यह शतक आया है। धवन ने आखिरी बार 23 सितंबर 2018 को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था।
IND vs AUS 4th ODI 2019: रोहित शर्मा-शिखर धवन ने सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा
After three single-figured scores in his last four ODIs, @SDhawan25 is back to his best with his 16th ODI hundred! 🙌#INDvAUS LIVE ➡️ https://t.co/X4QGtIjbn2 pic.twitter.com/V5H4lpLsdM
— ICC (@ICC) March 10, 2019
शतक के साथ ही शिखर धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 137 रन के अपने सर्वश्रेष्ठ स्कोर को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 115 गेंदों में 18 चौके और 3 छक्के की मदद से 143 रन बनाए जो उनका वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिखर धवन का तीसरा एकदिवसीय शतक था।
इसके साथ ही शिखर धवन ने लिस्ट ए क्रिकेट में 10,000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले तीन मैचों में शिखर धवन ने 0, 21 और 1 का स्कोर बनाया था।
Celebrations, Gabbar style 😎😎#INDvAUS pic.twitter.com/v0Lk8zsIb1
— BCCI (@BCCI) March 10, 2019
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (वनडे) में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर:
209 रोहित शर्मा, बेंगलुरु, 2013
175 सचिन तेंदुलकर, हैदराबाद, 2009
171* रोहित शर्मा, पर्थ, 2016
143 सचिन तेंदुलकर, शारजाह, 1998
143 शिखर धवन, मोहाली, 2019
141* रोहित शर्मा, जयपुर, 2013
141 सचिन तेंदुलकर, ढाका, 1998
वनडे में शिखर धवन के लिए उच्चतम स्कोर:
143 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली, 2019
137 बनाम श्रीलंका, एमसीजी, 2015
132* बनाम श्रीलंका, दांबुला, 2017
127 बनाम हांगकांग, दुबई, 2018
126 बनाम ऑस्ट्रेलिया, कैनबरा, 2016
भारत के लिए लिस्ट A क्रिकेट में 10 हजार रन
21999 सचिन तेंदुलकर
15622 सौरव गांगुली
15271 राहुल द्रविड़
13080 एमएस धोनी
12931 मोहम्मद अजहरुद्दीन
12663 युवराज सिंह
12258 विराट कोहली
10454 वीरेन्द्र सहवाग
10196 रोहित शर्मा
10077 गौतम गंभीर
10002* शिखर धवन
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- IND vs AUS 4th ODI 2019 shikhar dhawan Shikhar Dhawan 16th ODI Century shikhar dhawan highest score dhawan Shikhar Dhawan Century Shikhar Dhawan ODI Century Shikhar Dhawan records india vs australia 4th odi 2019 shikhar dhawan mohali stadium mohali 4th odi india vs australia india australia 4th odi punjab cricket association stadium india vs australia 4th odi mohali stadium records mohali cricket stadium records mohali pitch report mohali cricket stadium mohali weather shikhar dhawan wife