Logo
election banner
बलौदाबाजार जिले में स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में ब्लास्ट होने से छह लोग झुलसे। इनमें दो की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है। 

कुश अग्रवाल-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में हादसा हो गया। माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान ब्लास्ट हो गया। छह लोग झुलसे जिनमें दो की हालत गंभीर है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रवान स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, अंबुजा अडानी सीमेंट में माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान ब्लास्ट हो गया। हादसे में छह लोग झुलस गए। इनमें दो की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है। वहीं अन्य चारों का इलाज अंबुजा के हॉस्पिटल में चल रहा है। 

वंदना ग्लोबल में एक मजदूर की मौत 

वंदना ग्लोबल सिलतरा में बुधवार को गर्म राखड़ की चपेट में आकर कई मजदूर झुलस गए। जिसमें एक मजदूर मोहित यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा प्रबंधों की भारी कमी के चलते आए दिन होने वाले हादसों में मजदूरों की मौत हो रही है। वंदना ग्लोबल में एक मजदूर की मौत के बाद प्रबंधन द्वारा मृतक के परिवार को श्रम नियमों के अधीन मुआवजा व क्षतिपूर्ति के लिए आनाकानी करने पर पीड़ित परिवार ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से संपर्क किया। जिसके बाद भारी संख्या में सेनानी पहुंचे और जवाबदारों से बात करने की कोशिश की। लेकिन तब तक भारी संख्या में पुलिस बल ने वंदना ग्लोबल के मुख्य द्वार को घेर चुकी थी।

कंपनी ने दिया 17 लाख रुपये का मुआवजा 

सेना के पदाधिकारियों ने प्रबंधन के जवाबदारोंं से बात की तब जाकर कहीं मृतक के परिवार को 17 लाख रुपए मुआवजा राशि तत्काल दिया गया। साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात तय हुई है। पीड़ित परिवार ने सहयोग के लिए छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

केस 1 धनकुल कम्पनी 

सिलतरा के स्पंज आयरन फैक्ट्री में 14 मई वर्ष 2022 के हादसे में मजदूर के एक हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया था। ड्यूटी के दौरान उसका हाथ मशीन में फंस गया। चीख पुकार मचाई आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे मजद दौड़कर आए उन्होंने मशीन बंद और हाथ निकलने की कोशिश की इसके बावजूद पंजा कटकर अलग  हो गया। वह बेहोश होकर गिर गया उसके बाद श्रमिक को अस्पताल मे भर्ती कराया गया और उसकी मौत हो गईं। 

5379487