IND vs AUS 2nd ODI 2019: विराट कोहली के शॉट ने तोड़ दिया विजय शंकर का ''अरमान'', अपना विकेट देख सो नहीं पाएंगे विजय, देखें VIDEO
IND vs AUS 2nd ODI 2019: मंगलवार को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा दूसरे वनडे मैच में विजय शंकर अपने पहले एकदिवसीय अर्धशतक से चूक गए। विराट कोहली के एक शॉट पर ऑलराउंडर विजय शंकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 41 गेंदों पर 46 रन पर आउट हो गए।

मंगलवार को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा दूसरे वनडे मैच में विजय शंकर अपने पहले एकदिवसीय अर्धशतक से चूक गए। विराट कोहली के एक शॉट पर ऑलराउंडर विजय शंकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 41 गेंदों पर 46 रन पर आउट हो गए।
दरअसल यह घटना भारतीय पारी के 29वें ओवर में घटी जब विराट कोहली और विजय शंकर बल्लेबाजी कर रहे थे। स्ट्राइक पर थे विराट कोहली और इस ओवर की पांचवीं गेंद फेंक रहे स्पिनर एडम जंपा, इस गेंद पर विराट ने एक शॉट खेला और गेंद नॉन स्ट्राइकर एंड पर जंपा के हाथ को छूते हुए गेंद स्टंप पर जा लगी।
विजय शंकर क्रीज के आगे निकले हुए थे। और इस तरह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से विजय शंकर को रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। विजय अच्छे लय में दिख रहे थे। उनके पास एक अच्छी पारी खेलने का सुनहरा मौका था। हालांकि विजय 41 गेंदों पर 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हो गए।
Vijay shankar pic.twitter.com/L4mQyIvfmI
— Harami Launde (@HaramiLaunde) March 5, 2019
बता दें कि विजय शंकर का यह छठा वनडे मैच है। इस मैच से पहले उनका सर्वाधिक स्कोर 45 रन था। ये रन उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी 2019 में बनाया था। बतातें चलें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय टीम 48.2 ओवरों में महज 250 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 120 गेंदों में 116 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का 40वां शतक है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- IND vs AUS 2nd ODI 2019 vijay shankar india vs australia 2nd odi 2019 vca stadium Virat Kohli Adam Zampa vijay shankar unlucky run out vijay shankar Virat Kohli vijay shankar run out video Vijay Shankar misses his maiden ODI fifty 2nd odi ind vs aus nagpur cricket stadium ind vs aus 2nd odi india australia 2nd odi 2nd odi ind vs aus 2nd odi 2019 playing 11 ind aus 2nd odi 2nd odi ind vs aus 2019 nagpur stadium india vs aus 2nd odi 2 odi india vs australia 2019 2nd one day india vs aus