Logo
election banner
West Bengal JEE 2024: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है।

West Bengal JEE 2024: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे वो WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर अपनी आंसर-की को चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस डेट तक  दर्ज कराएं आपत्तियां
उम्मीदवार 9 मई तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 500 रुपए फीस जमा करना होगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार यदि कोई उम्मीदवार आंसर-की से संतुष्ट नहीं है, तो वह दिए गए यूजर इंटरफेस के जरिए से 9 मई, 2024 तक इसे चुनौती दे सकता है। इस पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी होगा। 

दो पालियों में हुई थी एग्जाम
पश्चिम बंगाल JEE 2024 की परीक्षा 28 अप्रैल को हुई थी। यह एग्जाम दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली में गणित का पेपर हुआ था जिसका समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक था। वहीं दूसरी पाली में फिजिक्स और केमिस्ट्री के पेपर हुए थे। इसका पेपर दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे समाप्त हुआ था। इसके आलावा प्रश्न पत्र में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से 155 मल्टीपल च्वाइस के प्रश्न होते हैं। किसी भी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग होगी। 

ऐसे करें डाउनलोड 
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं। 
इसके बाद WBJEE 2024 मॉडल आंसर-की के लिए दिए गए लिंक को खोजकर क्लिक करें। 
अब नई विंडो खुलेगी, पोर्टल पर पूछे गए क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर दें। 
अब आंसर-की स्क्रीन पर दिखनी लगेगी। 
उम्मीदवार मॉडल आंसर-की चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। 
आंसर-की को चुनौती देने के लिए, उस प्रश्न का चयन करें जिस पर आप आपत्ति उठाना चाहते हैं।
कारण बता कर पर्याप्त दस्तावेज अपलोड करें।
शुल्क का भुगतान कर जमा करना होगा। 
कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड कर सेव कर लें

jindal steel Ad
5379487