HappyBirthdayVirat: दिल्ली की गलियों से ''क्रिकेट के सम्राट'' बनने तक की पूरी कहानी
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जन्म 5 नवम्बर 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। विराट पिछले साल लंबे रिलेशनशिप के बाद 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी शहर में बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा से शादी के बंधन में बंधें।

दस साल पहले दाम्बुला में जब बीस साल की उम्र में विराट कोहली ने पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच भारत की ओर से खेला था, तब किसने सोचा था कि अगले दस साल के भीतर दिल्ली में जन्मा यह खिलाड़ी ऐसे कीर्तिमान स्थापित कर चुका होगा, जो अब तक किसी ने नहीं किया।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जन्म 5 नवम्बर 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। विराट पिछले साल लंबे रिलेशनशिप के बाद 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी शहर में बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा से शादी के बंधन में बंधें।
आधुनिक क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का नाम सुनते ही विरोधी गेंदबाजों के छक्के छूट जाते हैं। आगे जानेंगे विराट कोहली की जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां
विराट कोहली का जीवन
विराट कोहली का जन्म 5 नवम्बर 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उसके पिता प्रेम कोहली एक वकील थे जिनका निधन हो चुका है। और माता सरोज कोहली एक गृहिणी है। उन्हें एक बड़ा भाई विकाश और एक बड़ी बहन भावना भी है।
कोहली उत्तम नगर में बड़े हुए और विशाल भारती पब्लिक स्कूल से शिक्षा ग्रहण की। उनके पिता की मृत्यु दिसम्बर 2006 में हुई और उनकी शादी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ 11 दिसम्बर 2017 को हुई।
उनके परिवार के अनुसार जब कोहली 3 साल के थे तभी उन्होंने क्रिकेट बैट हाथ में ली थी, और अपने पिता को गेंदबाजी करने को कहा था। 1998 में पश्चिमी दिल्ली क्रिकेट अकादमी बनी और कोहली 9 साल की उम्र में ही उसमे शामिल हुए। फिर उसके बाद विराट कोहली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विराट कोहली करियर
18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाले कोहली ने जनवरी 2017 में सीमित ओवरों की कप्तानी संभाली थी। विराट ने 216 वनडे मैचो में 59.8 की औसत से 10232 रन बनाए हैं जिसमें 37 शतक के साथ 48 अद्धर्शतक भी शामिल हैं।
टैस्ट मैचों की बात करें तो इस करिश्माई खिलाड़ी ने 2011 में शुरुआत की थी और सात साल में 73 मैच और 124 पारियां खेलते हुए 6331 रन बना डाले हैं, जिनमें 24 शतक और 19 पचासे शामिल हैं। धोनी के 2014 में टेस्ट से संन्यास लेने के बाद से कोहली को टेस्ट टीम का कप्तान भी बनाया गया।
विराट कोहली की जीवनी
जन्म : 05 नवम्बर 1988
निकनेम : चीकू
माता-पिता : सरोज कोहली और प्रेमजी (वकील)
भाई-बहन: विकास और भावना (बड़ी)
पत्नी : अनुष्का शर्मा (बॉलीवुड अभिनेत्री)
टेस्ट में डेब्यू : 20 जून 2011 बनाम वेस्टइंडीज
वनडे में डेब्यू : 18 अगस्त 2008 बनाम श्रीलंका
टी 20 में डेब्यू: 12 जून 2010 बनाम जिम्बाम्ब्वे
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- विराट कोहली अनुष्का शर्मा विराट कोहली जन्मदिन विराट कोहली बर्थडे विराट कोहली लाइफ HappyBirthdayVirat KingKohli Virat Kohli Anushka Sharma Virat kohli birthday Virat Kohli 30th birthday Virushka Virat Anushka HBD Virat Kohli Virat Kohli Marriage Virat Anushka Wedding kohli age virat kohli girlfriend virat kohli house virat kohli mother virat kohli wife virat kohli