CWG 2018: भारतीय मुक्केबाज मेरीकोम ने मारी बाजी, फाइनल में बनाई जगह
भारत की एम सी मेरीकोम राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 48 किलो वर्ग में श्रीलंका की अनुषा दिलरूकशी के को हराकर फाइनल में पहुंच गई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 April 2018 9:49 AM GMT
भारत की एम सी मेरीकोम राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 48 किलो वर्ग में श्रीलंका की अनुषा दिलरूकशी के को हराकर फाइनल में पहुंच गई। धुरंधरों के इस मुकाबले में 35 बरस की मेरीकोम ने 39 साल की अनुषा को हराया।
राज्यसभा सांसद मेरीकोम ने एकतरफा मुकाबले में 5.0 से जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी अच्छे कद का भी फायदा उठाने में नाकाम रही।
इसे भी पढ़ेंः Commonwealth Games 2018: मेन्स फाइनल्स में ओम मिथरवाल ने जीता कांस्य पदक
आखिरी तीन मिनट में उसने रफ्तार पकड़ी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पांच बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मेरीकोम का यह पहला राष्ट्रमंडल खेल है। (भाषा)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story