#HockeyForNationalGame: हॉकी को लेकर ओडिशा CM नवीन पटनायक ने जताई चिंता, PM मोदी को लिखा खत

#HockeyForNationalGame: हॉकी को लेकर ओडिशा CM नवीन पटनायक ने जताई चिंता, PM मोदी को लिखा खत
X
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से आधिकारिक तौर पर हॉकी को भारत के राष्ट्रीय खेल के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से आधिकारिक तौर पर हॉकी को भारत के राष्ट्रीय खेल के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया है। हॉकी पहले से ही भारत के अनौपचारिक राष्ट्रीय खेल है और ओडिशा नवंबर में विश्व कप की मेजबानी करने के लिए तैयार है, पटनायक ने मोदी से इसे अधिकारिक दर्जा देने का आग्रह किया है।

पटनायक ने अपने पत्र में लिखा- जैसा कि आप सर जानते हैं, अगले विश्व कप हॉकी इस साल नवंबर में ओडिशा में आयोजित की जाएगी। पटनायक ने आगे अपने पत्र में लिखा- तैयारी की समीक्षा करते समय, मैं यह जानकर आश्चर्यचकित हुआ कि हॉकी राष्ट्रीय खेल के रूप में लोकप्रिय है, लेकिन वास्तव में हमारे राष्ट्रीय खेल के रूप में इसे कभी भी पहचान नहीं मिली।

इसलिए मुझे यकीन है कि आप हमारे देश के करोड़ों प्यार करने वाले प्रशंसकों से सहमत होंगे - कि हॉकी वास्तव में हमारे राष्ट्रीय खेल के रूप में पहचान बनने का हकदार है। पटनायक ने कहा- यह महान हॉकी खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा जिन्होंने हमारे देश को गर्व करने का मौका दिया है।

फरवरी में ओडिशा सरकार ने सहारा को भारतीय हॉकी के आधिकारिक प्रायोजक बनाने की घोषणा की है। हॉकी ऐतिहासिक खेल रहा है जिसने आठ ओलंपिक स्वर्णों के साथ भारत को सबसे अधिक सम्मान दिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story