मऊ में प्रदर्शनकारियों ने एक दर्जन वाहनों में लगाई आग, जिले में धारा 144 लागू
डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि मऊ में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

नागरिकता संसोधन अधिनियम और एनआरसी को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन की आंच अब उत्तर प्रदेश के मऊ जिले तक पहुंच गई है। मऊ में आज प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसने हिंसक रूप ले लिया। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लगी दी।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले दागे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है और जिले में धारा 144 लगा दी गई है।
मऊ के डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया मामले के समर्थन में प्रदर्शन करने के लिए हाजीपुर इलाके में कुछ लोग इकठ्ठा हुआ थे। इस दौरान प्रदर्शन में कुछ मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। फिलहाल शांति है और इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।
मऊ में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण
मऊ के हालात पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने भी बयान दिया है। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि मऊ में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App